10 ऐसे सपने, जिन्हें देखने वालों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

10 ऐसे सपने, जिन्हें देखने वालों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में मान्यता है की इनको देखने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में मान्यता है की इनको देखने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए इन सपनों के बारे में…

  • अगर कोई व्यक्ति अपने स्वप्न में स्वयं अनाज में मिटटी मिलाता है या किसी दूसरे को मिलाते हुए देखता है तो आने वाला जीवन विपत्तियों से भरा हुआ होता है।
  • जो व्यक्ति किसी कुम्हार या तेली के साथ अपने आप को स्वप्न में भागता हुआ देखता है, उसे जीवन में अनेक कष्ट भोगने पडते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में कुड़ा-करकट या कांटेदार पेड़ पर सोए तो वह जीवन में अनेक विपत्तियां भोगता है।
  • अगर कोई सपने में गुलाब का फूल खिलता हुआ देखता है या उसे खा लेता है तो रोग के कारण उसकी मृत्यु हो सकती है।
  • जो व्यक्ति सपने में स्वयं को बच्चा या बूढ़ा होते देखता हैं उसके जीवन में सुखों का नाश होकर विपत्तियों का आगमन हो जाता है।
  • कोई व्यक्ति स्वप्न में उसकी पत्नी का अपहरण होते देखता है, तो परिवार की स्त्रियों में विवाद होने की संभावना बनती है।
  • यदि व्यक्ति सपने में पका हुआ मांस खाता है, बेचता है या खरीदता है तो उस व्यक्ति के धन का नाश हो जाता है।
  • अगर कोई व्यक्ति सपने में हिरण, घोड़ा, गधा या हाथी के बच्चों को देखता है तो उसे वस्तुओं की हानि होती है।
  • यदि कोई किसान स्वप्न में अपने खेत में पानी देखे तो उसकी फसल नष्ट हो सकती है।