किस अंगुली से किसे करें तिलक, जानिए

किस अंगुली से किसे करें तिलक, जानिए

हमारे सनातन धर्म की पूजा-पद्धति में तिलक का विशेष महत्व है। बिना तिलक धारण किए कोई पूजा सफल नहीं मानी जाती। शास्त्रों में तिलक धारण के करने के नियम व मंत्र बताए गए हैं। क्या आप जानते हैं किस अंगुली से किसे तिलक किया जाना चाहिए? यदि नहीं, तो आइए जानते हैं-

1. तर्जनी -
दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली से पितृगणों को अर्थात् पिण्ड को तिलक किया जाता है।
2. मध्यमा -
दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली से स्वयं तिलक धारण किया जाता है।
3. अनामिका -
दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली से भगवान व देवों को तिलक किया जाता है।
4. अंगुष्ठ -
दाहिने हाथ के अंगूठे से अतिथि को तिलक किया जाता है।