घर में लाइट जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, शुभ होने की है मान्यता

घर में लाइट जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, शुभ होने की है मान्यता

घर की सीढ़ियों पर अंधेरा करने को मना किया गया है। ऐसा होने से घर में नकारात्मकता आने की मान्यता है।",

"प्रकाश का हम सबके जीवन में विशेष महत्व है। सीधे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि प्रकाश के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भगवान सूर्य को प्रकाश का प्रमुख स्रोत बताया गया है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग बड़ी ही श्रद्धा भाव से सूर्य देवता की पूजा करते हैं। घर में जलने वाली लाइट हमें रात के अंधेरे में प्रकाश देती है। लाइट के बिना आज बहुत सारे काम रुक सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भी कई शुभ-अशुभ जुड़े हुए हैं। आज हम इसी बारे में विस्तार में बात करेंगे।

वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि घर के मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से घर में अशुभ आने की संभावना होती है। परिवार के सदस्यों का भाग्य भी कमजोर हो जाता है। इसके अलावा उस घर से सुख-शांति चली जाती है और परिवार के सदस्यों के बीच बात-बात पर कलह होने लगती है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर लगे बल्ब के खराब होने पर जल्द से जल्द उसे ठीक करा देना चाहिए।

इस कार्य में आपका आलस्य आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही घर की सीढ़ियों पर भी अंधेरा करने को मना किया गया है। सीढ़ियों पर अंधेरा होने से उस घर में नकारात्मकता आने की मान्यता है। कहते हैं कि ऐसे घर के सदस्यों से सकारात्मकता दूर हो जाती है। और वे लोग छोटी-छोटी बात को लेकर काफी परेशान हो जाते हैं। लाइट से जुड़े एक टोटके की बात करें तो आपको अपने परिवार की तस्वीर के ऊपर बल्ब जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कलह नहीं होती है और लोग प्रेम पूर्वक एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। इस टोटके से दांपत्य जीवन भी सुखमय होने की बात कही गई है।