दीपावली पर क्या क्या चीजे दिखना शुभ संकेत होता है

दीपावली पर क्या क्या चीजे दिखना शुभ संकेत होता है

कहा जाता है कि दीवाली की रात हर आदमी को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिससे पता चलता है कि उसके घर पर इस बार लक्ष्मीजी आएंगी या नहीं। यह चीजे दिखना अति शुभ माना जाता है | आप भी इन संकेतों के आधार पर आसानी से जान सकते हैं कि इस बार आपके घर पर पैसा और सुख-समृद्धि बरसेगी या नहीं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों और चीजो के के बारे में जो होती है मंगलकारी |

१ छिपकली
यदि दीपावली के दिन संध्या के बाद से रात्रि के मध्य छिपकली का दिखना अति शुभ माना जाती है | यह भाग्योदय का संकेत देती है | यह साक्षात् लक्ष्मी के प्रसन्न होने का ईशारा है | हालाकि दिवाली की रात को छिपकली का दिखना अत्यंत कठिन होता है फिर भी भाग्यशाली लोगो को यह दिखाई दे ही जाती है |

२ उल्लू
माँ लक्ष्मी का वाहन उल्लू है | यदि दिवाली की रात आपको उल्लू दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है |

३ बिल्ली का आना
यदि दिवाली पर घर में बिल्ली प्रवेश करती है तो यह घर की समृधि और उन्नति के लिए अच्छा होता है |

४ किन्नर का आना
यदि दीपावली पर आपके घर या दुकान पर कोई किन्नर आये और आपके नेक मांगे तो उसे जरुर दे | उनका आपके पास आकर मांगना बड़ा ही शुभ होना माना गया है |

५ रास्ते में रूपए मिलना
यदि इस दिन रास्ते में आपको सोने चांदी या मूल्यवान वास्तु या रूपए पैसे गिरे हुए मिलते है तो उन्हें उठा ले | इसे माँ लक्ष्मी का आशीष समझ कर संभाल कर रखे | इस मिलने वाली चीज को कभी खर्च न करे |