ब्रह्मा जी का देश के बाहर ऐसा मंदिर , जो बुरी शक्तियों को दूर करता है

ब्रह्मा जी का देश के बाहर ऐसा मंदिर , जो बुरी शक्तियों को दूर करता है

हिन्दू धर्म भारत के साथ दुनिया भर में फैला हुआ है | हमारा सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म माना गया है | आज भी खुदाई में देवी देवताओ की अति प्राचीन मूर्तियाँ प्राप्त होती है की , ना जाने कब से हिन्दू धर्म इस संसार में व्याप्त था | थाईलैंड में आपको बहुत सारे हिन्दू मंदिर आज भी मिल जायेंगे | इन्ही मंदिरों में से एक है संसार के रचियता ब्रह्मा जी का एक मंदिर | इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है की यहा ब्रह्मा जी की चार मुखी सोने की प्रतिमा है | मंदिर निर्माण से जुडी अनोखी कहानी है जो इस मंदिर के चमत्कार के बारे में बताती है |

क्यों बना ब्रह्मा मंदिर बैंकाक में ?
बैंकाक में जिस स्थान पर मंदिर बना हुआ है , उसके पीछे बुरी शक्तियों की एक कहानी जुड़ी हुई है | बताया जाता है की यह स्थान पर्यटन के नजरिये से बहुत प्यारा स्थान था | अत: यहा कुछ लोगो ने 1950 में एक ईरावन नाम का होटल बनाने का काम शुरू किया | होटल निर्माण में बार बार कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था | वहा काम करने वाले मजदूरो की भी मौत होने लगी | लोगो ने इसे डरावनी जगह का नाम दे दिया | तब होटल के मालिको ने ज्योतिषी महाप्रोम से इस जगह के बारे में सलाह ली |
ज्योतिषी महाप्रोम ने बताया की यहा बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए एक ब्रह्मा जी के मंदिर का निर्माण होना चाहिए | तब होटल निर्माण का कार्य रोक कर इस मंदिर का निर्माण 1956 में किया गया | मंदिर निर्माण में कोई परेशानी या रुकावट नही आई |
इसके बाद फिर से ब्रह्मा जी के मंदिर में शीश झुकाकर होटल का निर्माण पास में किया गया जो बिना दिक्कत के सम्पूर्ण हुआ | तब से यह मंदिर चमत्कारी और बुरी शक्तियों को दूर करने वाले नाम से प्रसिद्ध हुआ | मंदिर स्थल को ईरावन तीर्थ के नाम से प्रसिद्धि मिली है |


ताओ महाप्रोम भी मंदिर के साथ हुए अमर
ज्योतिषी महाप्रोम ने ही ब्रह्मा जी का यह मंदिर बनाने की बात कही थी अत: इस मंदिर को ताओ महाप्रोम मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर छोटा सा और खुले स्थान पर बनाया गया है पर बहुत ही सुन्दर है | ऐसा लगता है की ब्रह्मा जी इस स्थान की रखवाली कर रहे है | मंदिर के चारो तरफ बड़ी बड़ी बिल्डिंग दिखाई देती है |