शयनकक्ष में क्यों न रखें टीवी? जानें बेडरूम के 7 महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

शयनकक्ष में क्यों न रखें टीवी? जानें बेडरूम के 7 महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

बेडरूम एक सुकून और आराम करने का स्थान है। कई लोग अपने दिन का लगभग एक तिहाई वक्त इस कमरे में बिताते हैं। घर में मास्टर बेडरूम की आदर्श दिशा दक्षिण-पश्चिम है जो स्थिरता का प्रतीक है।

हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हर जीवित और निर्जीव वस्तुओं के बीच में भी ऊर्जा होती है। यदि आप उस ऊर्जा के सकारात्मकता और नकारात्मकता के बारे में जानते हैं, जो आप उसे अपने लाभ के लिए उपयोग कर सकते हैं। स्थान और दिशाओं के संबंध में इन ऊर्जाओं की समझ वास्तु शास्त्र का अनिवार्य हिस्सा है। वास्तुशास्त्र के अनुसार फर्नीचर को घर में रखना भी आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। फर्नीचर हमारे जीवन को व्यवस्थित करने में सहायक होता है और कई बार वे हमारे व्यक्तित्व को भी दर्शाते हैं। फर्नीचर को व्यवस्थित या अव्यवस्थित रखने पर उसका असर हमारी जीवनशैली पर भी पड़ता है। वास्तु विशेषज्ञ कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं, जो आपको अपने फर्नीचर को व्यवस्थित करने में मदद कर सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि में सहायक हो सकते हैं।

बेडरूम के लिए वास्तु उपाय
बेडरूम एक सुकून और आराम करने का स्थान है। कई लोग अपने दिन का लगभग एक तिहाई वक्त इस कमरे में बिताते हैं। घर में मास्टर बेडरूम की आदर्श दिशा दक्षिण-पश्चिम है, जो स्थिरता का प्रतीक है। बेडरूम के फर्नीचर को व्यवस्थित करते समय इन बातों का ध्यान रखें।

  • बिस्तर कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में होना चाहिए।
  • वार्डरोब को दक्षिण या पश्चिम की दीवारों के साथ रखा जा सकता है। इसके दरवाजे पूर्व या उत्तर की ओर खुलने चाहिए।
  • बेडरूम के दक्षिण-पूर्व में एयर-कंडीशनर, टीवी सेट, रूम-कूलर और अन्य इलेक्ट्रिकल गैजेट्स रखे जा सकते हैं।
  • ड्रेसिंग टेबल दक्षिण या पश्चिम में होनी चाहिए। दर्पण को यथासंभव ढककर रखना चाहिए। सोते समय इसमें चेहरा नहीं दिखना चाहिए क्योंकि इससे सेहत पर बूरा असर पड़ता है।
  • बेडरूम में सोते समय आपको पूरी छत दिखनी चाहिए। सोने वाले स्थान पर छत में बीम या अन्य कोई संरचना नहीं होनी चाहिए।
  • अपने बेडरूम में टेलीविजन सेट न रखें तो उचित है।
  • बेडरूम में गद्दे वाला बड़ा बिस्तर होना चाहिए। बेड बड़ा है तो उस पर एक ही चादर डालनी चाहिए।