श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के प्रभा देवी इलाके में स्थित है| इस मंदिर की प्रसिद्धी अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं की हर धर्म के लोग यहाँ पूज अर्चना करने आते हैं| यह मंदिर भारत में कई मंदिरों के साथ सबसे धनी मंदिर है|यहाँ पर विराजमान गणेश प्रतिमा सिद्धिविनायक है| हम यहाँ आपको बता दें सिद्धिविनायक श्री गणेश का सबसे लोकप्रिय रूप है जिसमे गणेशजी की प्रतिमा की सूंड दाई तरफ होती है| सिद्धिविनायक की दूसरी विशेषता चतुर्भुजी विग्रह है जिसमे प्रतिमा के दाएं हाथ में कमान और बाएं हाथ में अंकुश है और नीचे के दाहिने हाथ में मोतियों की माला और बाएं हाथ में मोदक (लड्डुओं) भरा कटोरा है।