श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती पुणे

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती पुणे

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती पुणे

दूसरा सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर पुणे में स्थित श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती है| हजारों लाखों की तादात में देश विदेश से श्रधालु इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं|यह मंदिर अपनी अनूठी कलाकृति और सोने से बनी गणेश प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है| मंदिर की गणेश प्रतिमा का 1 करोड़ रूपए का इन्स्युरेंस कराया जाता है| मंदिर का निर्माण श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई ने अपने बेटे की प्लेग बीमारी से म्रत्यु होने के बाद करवाया था| यह मंदिर 1893 में बनकर पूरा हुआ| इस मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था इतनी है की कोई इन्हें फूलों से लाद देता है, तो कोई इन्हें सोने से| एक बार अक्षय तृतीया के महोत्सव पर एक आम विक्रेता ने पूरे मंदिर को आम से सजा दिया था|