गुप्त नवरात्रि माघ

हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। पूरे साल में चार नवरात्र मनाए जाते हैं। अधिकांश लोग साल के दो नवरात्रियों के बारे में ही जानते हैं। ये चैत्र और शारदीय नवरात्र कहलाते हैं। लेकिन इन दो नवरात्रों के अलावा भी दो नवरात्र और होते हैं। जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। यह गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ मास में आते हैं। माघ महीने यानि जनवरी-फरवरी में पड़ने के कारण इन नवरात्र को माघी नवरात्र भी कहा जाता है।

हिन्दू कलेंडर के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक माघ गुप्त नवरात्र मनाए जाते हैं। ये नवरात्रि भी नॉर्मल नवरात्रियों की तरह नौ दिन ही मनाई जाती हैं। गुप्त नवरात्रियों में मां भगवती की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रियों का महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्रियों से भी ज्यादा होता है। क्योंकि गुप्त नवरात्रियों में मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। गुप्त नवरात्र को खासतौर से तंत्र-मंत्र और सिद्धि-साधना आदि के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति ध्यान-साधना करके दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति कर सकता है। इस समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है।
 

इस नवरात्र को करने में साधक को पूर्ण संयम और शुद्धता के साथ मां भगवती की आराधना करनी चाहिए। गुप्त नवरात्रि की पूजा के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों के साथ-साथ दस महाविद्यियाओं की भी पूजा का विशेष महत्व है। ये दस महाविद्याएं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगुलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। क्योंकि इस दौरान मां की आराधना गुप्त रुप से की जाती है, इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है।
 

सांसारिक लोग इस नवरात्रि को भी ठीक उसी तरह मनाएं जिस तरह आप लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रियों को मनाते हैं। गुप्त नवरात्रों के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरुपों की पूजा करें। मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा नवरात्र के भिन्न-भिन्न दिन की जाती है।

माघ गुप्त नवरात्रि 2023
नवरात्रि शुरू : 22 जनवरी 2023, दिन रविवार
कलश स्थापना मुहूर्त : 09:54 AM से 12:38 AM
अभिजीत मुहूर्त : 12:17 PM से 12:59 PM

 

माघ गुप्त नवरात्रि 2022 कैलेंडर -

दिनांक वार तिथि पूजन
       
22 जनवरी 2023 रविवार प्रतिपदा मां शैलपुत्री, घटस्थापना
23 जनवरी 2023 सोमवार द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी
24 जनवरी 2023 मंगलवार तृतीया मां चंद्रघंटा
25 जनवरी 2023 बुधवार चतुर्थी मां कुष्मांडा
26 जनवरी 2023 गुरुवार पंचमी मां स्कंदमाता
27 जनवरी 2023 शुक्रवार षष्ठी मां कात्यानी
28 जनवरी 20231 शनिवार सप्तमी मां कालरात्रि
29 जनवरी 20231 रविवार अष्टमी मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी
30 जनवरी 2023 सोमवार नवमी मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण

नवरात्रि समाप्त : 30 जनवरी 2023, दिन रविवार

Top