किसे करना चाहिए शुक्रवार का व्रत, जानिए 10 खास बातें |
शुक्रवार का ग्रह है शुक्र ग्रह। शुक्रवार की प्रकृति मृदु है। यह दिन एक और जहां लक्ष्मी का दिन है वहीं दूसरी ओर काली का भी। यह दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य का दिन भी है। इस दिन माता लक्ष्मी और काली माता की पूजा करना चाहिए। यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति निम्निलिखित अनुसार है तो शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। आओ जानते हैं कि किसे शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए।
![]()
शुक्रवार के उपाय : कुंडली में शुक्र के दोषपूर्ण या खराब होने की स्थिति में लक्ष्मी की उपासना करें। शुक्रवार का व्रत रखें। खटाई न खाएं। स्त्री का सम्मान करें, पत्नी को खुश रखें। पराई स्त्री से संबंध न रखें। गृह कलह छोड़कर परिवार के सदस्यों के साथ प्यार से रहें। घर को वास्तु अनुसार ठीक रखें। सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें। स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। नित्य नहाएं। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें। शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में कमल का फूल अर्पित करना चाहिए या माता कालिका के मंदिर जाकर उन्हें काली चुनरी चढ़ाना चाहिए। इससे सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। गृह कलह ना करें, घर की घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को ठीक करें। र का बेडरूम और किचन भी ठीक कराएं। चरित्र को उत्तम बनाकर रखें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। |