अग्नि और अग्नि के प्रकार का विस्तृत वर्णन |
अब आप यह मत कहना अग्नि के भी प्रकार होते है क्या? यह तो महज सामान्य बात है। कभी भी अग्नि के प्रकार नहीं होते। अग्नि तो अग्नि हो होती है। उसका काम है जलाना! राख करना उसका कार्य है उसमें भी प्रकार? तो उत्तर है जी हां। एक नहीं दो नहीं पर चार प्रकार की अग्नि होती है।
तो आज हम इसी विषय पर बात करेंगे कि क्या क्या प्रकार होते है और किस तरह की होती है यह चारो अग्नि। कैसे हम सब को असर करती है यह भी ज्ञात करेंगे। यहां पर दिए गए सारे विचार मेरे स्वयं के है किसी भी व्यक्ति से कोई भी संबंध नहीं रखता है और अगर होता भी है तो वह केवल एक संयोग ही होगा। ![]() जब छोटी सी एक लकड़ी को जलाते हो तो जो आग दिखती है वह है प्रत्यक्ष अग्नि। इस अग्नि को अपनी आंखो से देखना संभव है। उसके ताप को हम अनुभव भी कर सकते है। यह अग्नि क्रमांक चौथे पर है। यह अग्नि अशुद्ध अग्नि भी कहलाती है। अशुद्ध इसलिए कि उसमें कई प्रकार की अशुद्धियां होती है इसी कारण से धुआं होता है। उसका स्वभाव भी एकदम चंचल और उग्र होता है। यह अग्नि अगर बेकाबू हो जाए तो उसे सीघ्रता से नियंत्रित नहीं किया जा सकता। यह अशुद्धि होती है वह लकड़ी या जो पदार्थ जल रहा है उसमें। यह अशुद्धियों के कारण से उस अग्नि में अशुद्धियां प्रकट हो जाती है। इसलिए इस अग्नि को हमने निम्न स्तर पर रख कर चौथे और आखरी पायदान पर रखा है। इसे प्रत्यक्ष अग्नि कहते है। तीसरे पायदान पर है आंतरिक अग्नि। या कहो भितरिय अग्नि। इस अग्नि का क्रमांक हमने इसी कारण से तीसरे क्रमांक पर रखा है। यह अग्नि चौथे क्रमांक से थोड़ी शुद्ध होती है। किन्तु पूर्णतया शुद्ध नहीं। समझो एक लकड़ी जल रही है तो लकड़ी स्वयं ही आंतरिक अग्नि है। अगर उसमें आंतरिक अग्नि नहीं होती तो वह नहीं जलती। पानी को क्यो जलाया नहीं जा सकता? क्योंकि उसमें आंतरिक अग्नि का अभाव होता है। इसका अर्थ है जो भी पदार्थ हो उसको जलाने के लिए उसमें भीतरिय अग्नि का होना अनिवार्य है वरना वह नहीं जलेगा। चाहे कितना भी ताप दे दो। वह है आंतरिक अग्नि। यह अग्नि कई पदार्थो में होता है। अपने शरीर में भी है इसलिए तो कभी कभी हमें बुखार आता है। जो भी पदार्थ ज्वलनशील है वह सभी आंतरिक अग्नि वाले है। किन्तु अशुद्धियां भी होता है। अगर लकड़ी गीली है तो पानी की अशुद्धियां उस लकड़ी में है तो उसे जलाने से अधिक धुआं होगा और अग्नि कम। अब बात करते है दूसरे क्रमांक की। तो दूसरे पायदान पर है स्वर्गीय अग्नि। यह अग्नि शुद्ध होती है और पवित्र मानी जाती है। जब हम हवन यज्ञ इत्यादि करते है तब स्वर्गीय अग्नि की आवश्यकता होती है इसलिए यज्ञ में सर्वप्रथम हम जव तल, गऊ के गोबर के कंडे, गऊ के दूध का बना घी का प्रयोग करते है ताकि वह अशुद्धियां दूर हो पाए। यह अग्नि भी प्रत्यक्ष अग्नि की तरह देखी जा सकती है। यह वह अग्नि है जो प्रकाश फैलाती है। उसमें हल्की सी ऊर्जा एवम् प्रकाश होता है। यह अग्नि पवित्र अग्नि मानी जाती है। यह समझो की एक दिया जल रहा है। जो जल रहा है वह प्रत्यक्ष अग्नि है, बाती जो है वह है आंतरिक अग्नि, और जो उजाला फैल रहा है आसपास में वह है स्वर्गीय अग्नि। यह अग्नि से ही हवन यज्ञ संभव होते है वरना कोई अर्थ नहीं रहता उस हवन का। इसलिए हमने इसे दूसरे पायदान पर रखा है। अब बात करते है प्रथम पायदान की। वह है योगाग्नि! यह अग्नि सबसे पवित्र एवम् शुद्ध मानी जाती है। यह अग्नि के मुकाबले कोई भी अग्नि नहीं टिक सकती। यह अति पवित्र अग्नि है। यह अग्नि केवल और केवल मनुष्य योनि मंस होती है और सबसे पास होती है बस उसका नियंत्रण नहीं होता सबके पास। किन्तु उसका नियंत्रण हम योग और ध्यान के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। यह अग्नि ऐसी अग्नि है जिससे नियंत्रण कर के आप कई सर्जनात्मक कार्य कर सकते हो और अगर उस शक्ति का दुरुपयोग करो तो सर्वनाश भी कर सकती है। कई ऋषियों के पास यह अग्नि का नियंत्रण था। आज भी कई संत मौजूद है जिनके पास यह नियंत्रण है। कुछ साल पहले ही अख़बार में पढ़ा था एक साधु ने अपनी आंतरिक अग्नि से देह त्याग किया था। वह किसी भी बाहरी अग्नि के बगैर स्वयं जल उठे थे और राख बन गए थे। वैज्ञानिक भी समझ नहीं पाए थे इस विषय में। तो यह योगाग्नि से आप कुछ सही कार्य कर सकते हो। इसके अलावा कई सब डिवीजन भी है अग्नि के। जैसे कि क्रोधाग्नि, कामाग्नी इत्यादि। पर वह सब भी योगाग्नि के है प्रायः नकारात्मक रूप है। यह अग्नि के विषय में इसलिए बताना उचित लगा ताकि आप समझ पाओ सत्य क्या है। अग्नि हमारे जीवन में रोज बारोज में काम आती है तो उसका सही अर्थ पता होना आवश्यक है। जब हम ध्यान करते है तो उस अग्नि पर नियंत्रण होने लगता है। धीरे धीरे पूर्णतया अपने नियंत्रण में आ जाती है। कभी एक प्रयोग करना, एक दिए को खास कर गाय के घी का दिया जलाना और एकटक दिखे रहना उसे पलके लगाए। जितनी अधिक बार रख पाओगे आप उतनी ही अधिक वह दिए कि अग्नि की ऊर्जा आपकी आंखो में बसेगी। फिर आप एक सिक्के को लेना और वैसे ही सिक्के को देखते रहना और अपनी ऊर्जा आंखो से उस सिक्के में प्रवाहित करना तो आप पाओगे वह सिक्का भी गर्म होने लगेगा। ऐसे कई दिनों तक प्रयोग करने से आपमें ऊर्जा को आंखो में संग्रहीत करने की क्षमता आ जाएगी। फिर आप अपनी नजर से मात्र किसी भी बल्ब, कांच को तोड़ पाओगे। ऐसे प्रयोग का कृपया दुरुपयोग कभी मत करना। क्योंकि कर्मो का फल भी तो स्वयं को ही भुगतना पड़ेगा ना? राजा मुचकन्द जब सो रहे थे तब काल यवन असुर जब श्रीकृष्ण को मारने आ रहा था तब कृष्ण भागने लगे और वहीं पर ले गया जहां पर मुचकन्द सो रहे थे और उस पर अपना पीताम्बर रख दिया था ताकि काल यवन समझे कृष्ण है। वैसा ही हुआ। काल यवन ने आ कर उसे उठाया और जैसे मुचकन्द ने आंखे खोली काल यवन उनकी आंखो की अग्नि से जल गया और मृत्यु को प्राप्त हुआ था। यह इस कारण से संभव हुआ कि मुचकन्द राजा कई युद्ध कर रहे थे और उन्होंने इंद्र की सहायता के लिए भी युद्ध किया था असुरों से और जैसे ही युद्ध समाप्त हुआ तब इंद्र उन्हें सह शरीर स्वर्गलोक ले गए। वहां पर एक दिन पश्चात जब मुचकन्द राजा ने बोला वापस जाने को तो इंद्र ने कहा यहां का एक दिन पृथ्वी के कई हजार साल होते है। इसलिए पृथ्वी पर अब जा कर क्या करोगे तो थक कर मुचकन्द ने वरदान मांगा की युद्ध से थक गया है और वह बहुत विश्राम चाहता है तब इंद्र ने वरदान दिया था सोने का। तो युद्ध की अग्नि सतत मुचकन्द की आंखो में बसी रही और फिर सोने चले गए तो अग्नि इकत्र हो गई जब उन्होंने आंखे खोली तो काल यवन का मरना तय था। यह है अग्नि के प्रकार। योगागनि सबसे श्रेष्ठ अग्नि मानी जाती है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष, ईर्ष्या, और अहंकार को इसी योगाग्नि में नहीं जालाओगे तब तक आपका उद्धार असंभव है। ईश्वर प्रतीक्षा कर रहे है उस दिन की। |