राशि अनुसार इन मंत्रों के जप से मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद |
सोमवार का दिन भगवान शंकर का होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। राशि के अनुसार इन मंत्रों के जप से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
|
![]() |
मेष राशि मेष राशि के जातकों को 'ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप करना चाहिए। पूजा के बाद इस मंत्र का जप करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। वृष राशि वृष राशि के जातकों को रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए। रुद्राष्टक के नियमित पाठ से भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है। मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों को शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करना चाहिए। कर्क राशि कर्क राशि के जातकों को 'ऊॅं सोमनाथाय नम:' मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र के जप से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। सिंह राशि सिंह राशि के जातकों को महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। कन्या राशि कन्या राशि के जातकों को 'ऊॅं नम: शिवाय' मंत्र का जप करना चाहिए। तुला राशि तुला राशि के जातकों को अगर संभव हो तो शिव सहस्रनामावली का पाठ करना चाहिए। नित्य 'ऊॅं नम: शिवाय' का जप करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों को शिव रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए। 'ऊॅं शिव- पार्वत्यै नम:' मंत्र का जप करने से विशेष लाभ होता है। धनु राशि धनु राशि के जातकों को 'ऊॅं नम: शिवाय' मंत्र का जप करना चाहिए। मकर राशि मकर राशि के जातकों को शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 'ऊॅं नम: शिवाय' का जप करना चाहिए। कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों को शिव षडक्षर स्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। मीन राशि मीन राशि के जातकों को 'ऊॅं तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्र प्रचोदयात' मंत्र का जप करना चाहिए। |