हिन्दी पंचांग कैलेंडर
इन सपनों का दिखना होता है शुभ,
बदलती है आपकी किस्मत

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। हम सभी को सपने दिखते हैं, कुछ हम भूल जाते हैं और कुछ याद रहते हैं। सपना शुभ हो या अशुभ हम दिन भर उस सपने के बारे में सोचते रहते हैं।



सपने में तोता को देखना
सपने में तोता का दिखना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में तोता का दिखना धन लाभ का संकेत है।
सपने में छिपकली को देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली का दिखना शुभ संकेत है। छिपकली का दिखना  धन प्राप्ति का संकेत है।
ईमारत का निर्माण देखना
सपने में निर्माण देखना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार ये आपको तरक्की मिलने का संकेत है। यह सपना आर्थिक लाभ का भी संकेत देता है।
सपने में सांप को देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में सांप का दिखना शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपको सरकारी क्षेत्र में लाभ होने वाला है। इस स्वप्न को संतान और धन प्राप्ति का भी संकेत माना जाता है।