घर के मंदिर में रखें ये चीजें, सुखद रहेगा वातावरण |
घर के मंदिर में हम नित्य पूजा करते हैं। नियम से दीप, धूप जलाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। हर व्यक्ति को नित्य नियम से घर के पूजा घर में पूजा करनी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन चीजों के बारे में जिनका घर के मंदिर में होना अतिआवश्यक होता है।
|
![]() |
एक लोटे में जल घर के मंदिर में एक लोटे में जल भरकर रखना चाहिए। अगर संभव हो तो लोटा तांबे का रखें और जल में तुलसी डालकर रखें। पूजा के बाद इस जल को परिवार के सभी सदस्यों को दें, उसके बाद फिर से नया साफ जल भरकर रख देना चाहिए। चंदन अगर संभव हो तो घर के मंदिर में चंदन अवश्य रखें। चंदन शांति व शीतलता प्रदान करता है। चंदन की मनमोहक खुशबू से घर में सकारात्मकता रहती है। अक्षत अक्षत, यानी की चावल के दाने। घर के मंदिर में अक्षत भी होने चाहिए, ये संपन्नता का प्रतीक होते हैं। रोली रोली यानी की कुमकुम। घर के मंदिर में रोली भी होनी चाहिए। रोली को चावल यानी अक्षत के साथ माथे पर लगाया जाता है। धूप घर के मंदिर में धूप का प्रयोग होना चाहिए। धूप सुंगध को बढ़ाने का कार्य करती है। इसकी मनमोहक खुशबू घर के वातावरण में सकारात्मकता का संचार करती है। दीपक घर के मंदिर में दीपक होना अतिआवश्यक है। नित्य नियम से घर में दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। घंटी घर के मंदिर में घंटी होनी चाहिए। जहां नित्य घंटी का प्रयोग होता है वहां का वातावरण अच्छा रहता है। घंटी की ध्वनि से नकारात्मकता दूर होती है। शंख शंख की ध्वनि से नकारात्मकता दूर हो जाती है। जिन घरों में नित्य शंख का प्रयोग होता है, वहां सकारात्मकता का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में शंख होती है. वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। |