हिन्दी पंचांग कैलेंडर
गुरुवार के दिन इस उपाय को करने
से घर पर आती है सुख-समृद्धि

गुरुवार को गुरु का दिन माना गया है, इस दिन गुरु बृहस्पति देव की पूजा अर्चना करने का विधान है। इस दिन को भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाता है। बृहस्पति का उल्लेख अनेक जगहों पर मिलता है। वेदोत्तर साहित्य में बृहस्पति को देवताओं का पुरोहित माना गया है। इन्हें ग्रहों का गुरु भी माना गया है। इनकी पूजा करने से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इन्हें वैवाहिक जीवन और भाग्य का कारक भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से उपाय करने से बृहस्पति देव होंगे प्रसन्न...



गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के पास दीपक जलाकर जल अर्पित करना चाहिए और गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए इससे विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं, योग्य जीवन साथी मिलता है। इस दिन पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्य स्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करें। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में आ रही बाधांए दूर होती हैं।
जिन लोगों के ऊपर बृहस्पति भारी हैं उन्हें गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। पीले कपड़े धारण करना चाहिए। खाने में पीली वस्तुओं को शामिल करें।  
गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है। इस दिन बाल काटना और नाखून काटना भी वर्जित है।  
अगर प्रमोशन या रोजगार मिलने में बाधा आ रही है तो बृहस्पतिवार के दिन किसी पूजास्थल पर पीली वस्तुएं, फल, कपड़े, खाद्दय पदार्थ, पीले कपड़े का दान करें।