हिन्दी पंचांग कैलेंडर
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में
सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर

इस मंदिर में माँ दुर्गा की विशाल सात फीट की मूर्ति विराजमान है जो सिंह पर सवार है | इसी जगह पर हजारो भारतीय निवास करते है जिनकी इच्छा और प्रयासों से यह मंदिर निर्मित हुआ है | ऑस्ट्रेलिया में यह सबसे बड़ा हिन्दू माता जी का मंदिर है | यह मंदिर 22 एकड़ में बनाया गया है | इस मंदिर के निर्माण में 95% डोनेशन भारतीय लोगो के समूह ने दान में दिया था |



इस मंदिर में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है | वैदिक ज्ञान , मंत्र साधना और योग के बारे में ज्ञान करवाया जाता है | जरुरतमंदो को खाना और निवास दिया जाता है | देश के भारत माँ दुर्गा की नित्य आरती से यहा रहने वाले भक्त गौरव महसूस करते है | भारतीय संस्कृति का आइना दिखाने वाला यह मंदिर यहा के प्रवासी भारतीयों की शान है |
मुख्य भारतीय त्योहारों पर यहा भक्त शामिल होकर उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाते है | वे एक दुसरे को बधाई देते है | साथ ही इस मंदिर के माध्यम से वे एक दुसरे से जान पहचान बना पाते है |
रविवार को होता है भंडारा :
हर रविवार को यहा दोपहर २ बजे से 6 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाता है | माँ के भोग लगाने के बाद भक्त बड़े चाव से यह प्रसाद ग्रहण करते है |