12 अशुभ संकेत ये एक्स्ट्रा अफेयर और, शादी टूटने की ओर करते हैं इशारा |
हस्त रेखा शास्त्र में शादी और अफेयर संबंधी बातें जानने के लिए हथेली की विवाह रेखा यानी मैरिड लाइन को देखा जाता है। विवाह रेखा से किसी भी व्यक्ति की शादी, दाम्पत्य जीवन और प्रेम प्रसंग पर विचार किया जाता है। ये हाथ की सबसे छोटी उंगली (लिटिल फिंगर) के नीचे वाले भाग पर आड़ी रेखा होती है।
छोटी उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहा जाता है। विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है। |
![]() |
यहां जानिए विवाह रेखा से जुड़ी अशुभ बातें - 1. हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम-प्रसंग की संख्या बताती हैं। विवाह रेखा के साथ-साथ चलने वाली रेखा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को बताती है। 2. यदि विवाह रेखा के प्रारंभ में किसी द्वीप के समान चिह्न है तो जीवन साथी का कोई अनैतिक संबंध हो सकता है। ऐसे लोगों की शादी धोखे से होती है। द्वीप का चिह्न अंत में हो तो यह जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए बुरा संकेत है। 3. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा के प्रारंभ में तिल है तो यह जीवन साथी के बुरे स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है। यदि यह तिल अधिक गहरा हो तो यह जीवन साथी के जीवन के लिए खतरे की ओर इशारा करता है। 4. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान है तो हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों का जीवन साथी जल्दी गुजर सकता है। 5. यदि विवाह रेखा पर किसी वर्ग के समान चिह्न दिखाई दे रहा है तो यह जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य का संकेत देता है। 6. विवाह रेखा नीचे की ओर बहुत अधिक झुकी हुई हो तो पति-पत्नी परेशान रहते हैं। 7.दोनों हाथों में विवाह रेखा की शुरुआत में दो शाखाएं हो तो उस व्यक्ति की शादी टूटने के योग बनते हैं। 8. विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की ओर झुकी हुई हो और वो हृदय रेखा को काटते हुए ओर नीचे तक जाए तो यह अशुभ लक्षण होता है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति का जीवन साथी उसकी मौजूदगी में ही गुजर सकता है। 9. ये रेखा अगर लिटिल फिंगर के नीचे से शुरू होती हो और किसी अन्य लाइन से कट रही हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है। 10. यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो यह पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद पैदा करती है। 11. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाए और छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में काफी परेशानियां आती हैं। आमतौर पर ऐसी विवाह रेखा वाले इंसान का विवाह होना बहुत मुश्किल होता है यानी इन लोगों के अविवाहित रहने की संभावनाएं काफी अधिक होती हैं। 12. ऊपर की ओर मुड़ी हुई विवाह रेखा शुभ नहीं मानी जाती है। यदि ये रेखा थोड़ी सी ऊपर की ओर मुड़ गई है तो व्यक्ति का विवाह होने में बहुत बाधाएं आती हैं और विवाह हो भी जाता है तो वैवाहिक जीवन सुखी नहीं कहा जा सकता है। |