हिन्दी पंचांग कैलेंडर
इन बातों पर ध्यान दिया तो पूजा-पाठ का फल तुरंत मिलने लगेगा

अपने धर्म और आस्था के अनुसार हर व्यक्ति पूजा-पाठ करता हैं। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का काफी महत्व हैं। पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है। लेकिन पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको बताते है, पूजा-पाठ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।



घर में मंदिर पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए और लकड़ी से बना हो।
मंदिर के आसपास साफ़ सफाई होनी चाहिए।
मंदिर शौचालय के पास बिल्कुल ना बना हो। 
मंदिर के आसपास जूते-चप्पल ना रखें।
मंदिर का रंग हल्का पीला या नारंगी हो और मंदिर में हल्की पिली लाइट का प्रयोग होना चाहिए। 
घर के मंदिर में हलके पीले रंग का या लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
भगवान गणपति और महालक्ष्मी की प्रतिमा अवश्य रखे।
अपने इष्ट और अपने कुल गुरु का चित्र अवश्य रखें।