जीवन में आ जाएगा बदलाव इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न |
शनि सरसों का तेल प्रिया है। यदि आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों का तेल अर्पित करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होंगे। इसके साथ शनिमंदिर में शनि देव को भी सरसोंका तेल अर्पित करना चाहिए। इसके अलवा शनिदेव को काले तिल का तेल अर्पित करने से भी वह प्रसन्न हो जाते हैं।
|
![]() |
गरीबों की मदद करें: शनिदेव उन लोगों पर जल्द प्रसन्न होते हैं जो गरीबों की मदद के लिए अग्रसर रहते हैं। गरीबों की अपनी श्रद्धा के अनुसार भोजन करवाएं। हनुमानजी की पूजा करें: यदि शनिवार को हनुमानजी की पूजा करते हैं। तो शनिदेव जरूर और जल्द प्रसन्न होते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमानजी ने शनिदेव को रावण की कैद से आजाद किया था। तब शनिदेव ने हनुमानजी से कहा था कि उनकी(हनुमानजी) की पूजा जो भी भक्त करेगा। उस पर शनिकृपा हमेशा रहेगी। इसलिए शनिवार के दिन सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। काले वस्त्र: शनि देव का काला रंग प्रिय है, क्योंकि शनि देव स्वयं काले स्वरूप में है। वह नीले वस्त्र धारण करते हैं। अतः शनिवार के दिन काले या नीले रंग के वस्त्र ही धारण करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो शनि देव जरूर प्रसन्न होंगे। नशा न करें: शनिदेव न्याय के देवता है। वह तमाम बुरी आदतों वालों से हमेशा नाराज रहते हैं। इसलिए यदि आप शनिभक्त हैं और शनिदेव का जल्द ही प्रसन्न करने की ख्वाहिश रखते हैं तो शराब, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों को तुरंत त्याग करें। इसके अलावा गुस्से का भी त्याग करें। यह आपके शरीर को भी हानि पहुंचाते हैं। ईमानदार रहें: शनिदेव न्याय के देवता हैं। वह झूठ बोलने वाले, नकारात्मक भाव रखने वाले, असंस्कारी लोगों से कभी प्रसन्न नहीं हो सकते हैं। इसलिए यदि शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको अपनी जिंदगी में ईमानदारी ही होना होगा। |