पूजा के दौरान अगर नारियल खराब निकल जाए तो खुल जाती है किस्मत |
अक्सर पूजा के दौरान चढ़ाया गया नारियल खराब निकल जाता है। ऐसे में अधिकांश लोग उसे फेंक देते हैं और उन्हें इस बात का डर रहता है कि कुछ अशुभ हो गया, भगवान नाराज हो गए या कोई हादसा होने वाला है जैसी कई सारी बातें दिमाग में घूमने लगती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा में चढ़ाया गया नारियल अगर खराब निकल जाए तो उसे अशुभ नहीं मानते। इसके पीछे कुछ कारण होता है।
|
![]() |
नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है पूजा में चढ़ाया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि कुछ अशुभ होने वाला है, बल्कि नारियल का खराब निकलना शुभ होता है। खराब नारियल को शुभ मानना इसके पीछे एक खास कारण होता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल फोड़ते समय खराब निकल जाए तो मतलब कि भगवान ने प्रसाद ग्रहण कर लिया है, इसीलिए वो अंदर से पूरा सूख गया है। यही नहीं ये मनोकामना पूर्ण होने के भी संकेत है। इस समय आप भगवान के सामने अपनी जो भी इच्छाएं जाहिर करेंगे वो जरूर पूरी होती है। वहीं अगर आपका नारियल सही निकलता है तो आप क्या करते हैं। नारियल फोड़ते समय अगर आपका नारियल सही निकले तो उसे सभी के बीच बांट देना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। |