हिन्दी पंचांग कैलेंडर
बुध यदि है पहले भाव में
तो रखें ये 5 सावधानियां

कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है।



5 सावधानियां :
1. बहन, बुआ, बेटी, साली को नाराज न करें।
2. माँस मछली और शराब से दूर रहें।
3. बुध यदि अशुभ हो रहा होतो हरा रंग का उपयोग न करें।
4. व्यापार, हकिमी आदि कार्य में सावधानी बरतें।
5. कभी भी झूठ ना बोलें और लोगों से अच्छा व्यवहार रखें।
क्या करें :
1. दुर्गा की भक्ति करें।
2. ज्यादा बुरा प्रभाव दे रहा है तो नाक छिदवाएं।
3. कन्याओं को भोजन कराएं।
4. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
5. साबूत हरे मूंग का दान करें।