रात के वक्त बिल्कुल ना करें ये काम वरना रूठ जाएगी लक्ष्मी |
आज के वक्त में पैसा बहुत जरूरी चीज है। हमारी हर जरूरत के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। इसी वजह से लोग खूब पैसा कमाना चाहते है और इसके लिए वह खूब मेहनत करते हैं। लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद पर्याप्त धन नहीं आ पाता है। दरअसल, धन के लिए मेहनत के साथ-साथ धार्मिक चीजों को भी करने की आवश्यकता होती है। इससे धन प्राप्ति के संयोग बनते हैं। हालांकि केवल पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि ग्रंथों में जो मां लक्ष्मी के कुछ नियमों के बारे में उल्लेख किया गया है। उनका पालन करना भी जरूरी है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात के वक्त किन चीजों का ध्यान रखें ताकि आपको गरीबी का सामना ना करना पड़े।
|
![]() |
ऐसी मान्यता है कि रात के वक्त दही से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे धन की कमी होती है। इसके अलावा चावल और सत्तू का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी का निरादर होता है। इसलिए रात के समय इन चीजों का परहेज करना चाहिए। भोजन करने वक्त हमेशा दिशा का ख्याल रखें। क्योंकि यह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी भोजन करने बैठें तो अपना मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर करके बैठें। वरना धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि कभी भी जूते पहनकर भोजन ना करें। यह भी आर्थिक कष्ट की परिस्थिति पैदा करता है। आजकल के दौर में अधिकांश लोगों की आदत होती है कि वह सुबह जगने पर बेड टी या पानी पीते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कभी भी सुबह उठकर सबसे पहले कुल्ला करें फिर चाय व पानी पिएं। इसके अलावा जूठे हाथों या पैरों से कभी भी गाय, अग्नि या फिर ब्राह्मण का स्पर्श ना करें। अधिकांश घरों में पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूल को लोग एकत्रित कर लेते हैं और महीनों बाद उन्हें विसर्जित करते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे धन की हानि होती है। इसलिए पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूलों को फुलवारी में डाल दें। ऐसी मान्यता है कि घर में अगर पवित्र नदियों के जल का संग्रहण किया जाए तो यह घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसाता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि जब भी नदियों का जल रखें तो उसकी दिशा ईशान कोण होनी चाहिए। |