किस अंगुली से किसे करें तिलक, जानिए |
हमारे सनातन धर्म की पूजा-पद्धति में तिलक का विशेष महत्व है। बिना तिलक धारण किए कोई पूजा सफल नहीं मानी जाती। शास्त्रों में तिलक धारण के करने के नियम व मंत्र बताए गए हैं। क्या आप जानते हैं किस अंगुली से किसे तिलक किया जाना चाहिए? यदि नहीं, तो आइए जानते हैं- |
![]() |
1. तर्जनी - दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली से पितृगणों को अर्थात् पिण्ड को तिलक किया जाता है। 2. मध्यमा - दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली से स्वयं तिलक धारण किया जाता है। 3. अनामिका - दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली से भगवान व देवों को तिलक किया जाता है। 4. अंगुष्ठ - दाहिने हाथ के अंगूठे से अतिथि को तिलक किया जाता है। |