रविवार को ये उपाय करने से कुंडली में सूर्य होंगे बलवान |
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सूर्यदेव को राजा माना जाता है। रविवार को सूर्य का दिन माना गया है। कुंडली में सूर्य बलवान होने से व्यक्ति उच्च पद को प्राप्त करता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। मान सम्मान और यश में वृद्धि होती है। लेकिन जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं रहती है, उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। लेकिन रविवार के दिन कुछ उपाय करने से आप सूर्य को मजबूत कर सकते हैं।
|
![]() |
सूर्यदेव की साधना-आराधना का अक्षय फल मिलता है। सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भगवान भास्कर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह और पिता के भाव कर्म का स्वामी माना गया है। जीवन से जुड़े तमाम दुखों और रोग आदि को दूर करने के साथ-साथ जिन्हें संतान नहीं होती उन्हें सूर्य साधना से लाभ होता हैं। पिता-पुत्र के संबंधों में विशेष लाभ के लिए सूर्य साधना पुत्र को करनी चाहिए। रविवार के दिन गाय की सेवा करनी चाहिए हर रविवार को गाय की पूजा करें। अगर रविवार के दिन आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो सुबह उठकर गाय को रोटी दें। इससे कार्य में सफलता मिलेगी। रविवार के दिन सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस दिन आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन किसी गरीब, जरूरतमंद की सहायता करें। इससे सूर्य मजबूत होता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, सुबह उठकर स्नान करकें सूर्य को अर्घ्य दें। तो रविवार के दिन व्रत रखें और एक समय भोजन करें। भोजन में नमक का सेवन न करें। इससे सूर्य मजबूत होता है। |