हिन्दी पंचांग कैलेंडर
आकस्मिक संकट से बचाएंगे 6 सरल उपाय

जब मनुष्य आकस्मिक संकट से घिर जाता है, तब उनसे बाहर निकलने का रास्ता खोजना बहुत ही मुश्किल भरा काम है। अत: ऐसे समय में आप नीचे दिए गए इन 6 उपायों को आजमाएंगे तो निश्चित ही आपके संकट तत्काल दूर होंगे। यह उपाय बहुत ही उपयोगी है, अवश्य आजमाएं




  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें।
  • सुबह, शाम और रात को कपूर जलाना न भूलें।
  • दरवाजों के कब्जों में तेल डालते रहें अन्यथा दरवाजा खोलते या बंद करते समय आवाज करते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार अत्यंत अशुभ और अनिष्टकारी होता है।
  • बाहर जाने से पहले कुछ मीठा खाकर जाएं।
  • घर से बाहर जाते वक्त कभी भी झगड़कर न जाएं।
  • शाम के वक्त (धरधरी के समय) खेलना, सफर करना, संभोग करना, झगड़ा करना, अपशब्द बोलना, टीवी देखना, बुरे विचार मन-मस्तिष्क में लाना आदि सभी कार्य करने से व्यक्ति संकटों से घिर जाता है।