नया घर बनवाते या खरीदते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नया घर बनवाते या खरीदते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये बातें वास्तु और फेंग-शुई के आधार पर होना चाहिए।
ऐसा न होने पर आपके पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
इन 11 उपायों को आजमाकर अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाया जा सकता है।
- किसी असफल व्यक्ति का मकान न खरीदें।
- सबसे ऊपर की मंजिल का फ्लैट कभी न खरीदें।
- घर में सूर्य का प्रकाश व प्राकृतिक हवा अवश्य आनी चाहिए।
- घर के मुख्य द्वार को सड़क से थोड़ा हटकर बनवाना चाहिए।
- यदि घर में दो दरवाजे हों, तो दोनों को एक साथ नहीं खोलना चाहिए।
- (V) आकार का मकान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा मकान हमेशा रोगों का कारण होता है।
- कारावास, अस्पताल, गिरजाघर व श्मशान के आसपास का मकान नहीं खरीदना चाहिए।
- आड़ा-तिरछा, बेतरतीब, अनेक कोनों वाला मकान कभी नहीं खरीदना चाहिए।
- मकान के मुख्य द्वार पर अष्टकोणीय दर्पण( बगुआ) अवश्य लगाएं।
- घर के बाहर छोटी बाउण्ड्री वॉल अवश्य बनवाएं। यदि हो सके तो हरी झाड़ियों की बाउण्ड्री वॉल जरूर बनवाएं। ऐसा करने पर नकारात्मक शक्तियां सीधे घर में प्रवेश नहीं करती हैं।
- यदि मकान (T) जंक्शन पर हो तो नकारात्मक शक्तियां जरूर काम करेंगी। यहां कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इस तरह की स्थिति से बचें।
|