अगर सपने में दिखे ये चीजें तो समझिए मंगल ही मंगल है |
सपनों की व्याख्या करना एक जटिल कार्य है। सपना एक मन की कल्पना है। मन जब स्वतन्त्र होकर विचरण करता है तो रंग-बिरंगे, अच्छे-बुरे,
डरावने व अनेक प्रकार के सपनों को गढ़ता है। आईये आज इन्हीं सपनों के अर्थ को जानने का प्रयास करते है। सपने में चश्मा लगाना देखना-विद्वता में वृद्धि होना।
सपने में लाठी देखना-नाम कमाना। सपने में खाई देखने का अर्थ है कि-धन एंव प्रसिद्ध मिलना। यदि आपने सपने में कोई कुत्ता देखा है तो-एक अच्छे मित्र से मित्रता होगी।
सपने में कलम देखना-महान व्यक्ति से मुलाकात होना।
![]() यात्रा में लाभ सपने में टोपी देखना-उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ना। अगर आपने सपने में धनुष पकड़ा है तो-यात्रा में लाभ होगा। सपने में कोयला देखना-किसी विवाद में फॅसना। यदि आप सपने में किसी कीचड़ में फॅसे है तो-धन का व्यय होगा एंव शारीरिक कष्ट मिल सकता है। सपने में तालाब या पोखर में नहाना-सन्यास धारण करना। विजय मिलना सपने में सिंहासन देखना-उत्तम सुख की प्राप्ति होना। सपने में जंगल देखना-विजय मिलना। यदि आपने सपने में जहाज देखा है तो-परेशानी दूर होगी एंव धन का अपव्यय होगा। सपने में चॉदी देखना-धन एंव अहंकार में वृद्धि होना। अगर आपने सपने में कोई झरना देखा है तो-दुःख दूर होगा। शुभ समाचार मिलना सपने में चादर देखना-किसी कारणवश बदनामी हो सकती है। सपने में दीपक जलते देखना-आयु में वृद्धि होना। सपने में पत्र पढ़ना-शुभ समाचार मिलना। सपने में सुगन्ध लगाना-विद्वान या पण्डित होना। सपने में अनार फल का मिलना-धन एंव पुत्र की प्राप्ति होना। सपने में आकाश होना-ऐश्वर्य वृद्धि एंव पृत्र लाभ होना। सपने में रत्न या नगीना देखना-भय एंव धन का अपव्यय होना। पदोन्नति एंव लाभ सपने में धूप देखना-पदोन्नति एंव लाभ मिलना। यदि आपने सपने में अग्नि को जलते हुये देखा है तो-अवैध तरीके से धन प्राप्त होना। सपने में बादल देखना-राज्य से लाभ होना। अगर आपने सपने में ऑधी या बिजली गिरते देखा है तो-समझो आप किसी मुसीबत में फॅसने वाले है। यदि आपने सपने में सूखा अन्न देखा है तो-कष्ट या परेशानी होगी। सपने में अॅगूठी पहनना देखना-धन लाभ एंव प्रसन्नता बढ़े। सपने में ऊॅट देखना-धन में वृद्धि होना। ऋणमुक्त होंगे एंव पुत्र की प्राप्ति होगी यदि आपने सपने में घनघोर वर्षा देखा है तो-घर में कलह एंव रोग बढ़ेगा। सपने में हरा बगीचा देखने का अर्थ होता है कि-जन-धन की वृद्धि होना। सपने में सूखा बाग देखना-अचानक विपत्तियों में फॅसना। यदि आपने सपने में अपने बाल कटे देखा है तो-समझो आप ऋणमुक्त होंगे एंव पुत्र की प्राप्ति होगी। सपने में अपने बाल देखना-आर्थिक मजबूती आना। |