हिन्दी पंचांग कैलेंडर
अशुभ सपनों की निशानी व घटनाए

अगर आप जानना चाहते है की सपनों में क्या दिखना अशुभ होता है अर्थात ऐसी कौनसी वस्तु या घटना है जिन्हें सपनों में देखना अशुभ माना जाता है तो आपको बतादे की अगर सपनों में ज्यादा उम्र की और काले शरीर वाली या नग्न स्त्री नाचना, खुले बालो वाली विधवा देखना, सिर और छाती पर कोई भी काले रंग के फलो का गिरना, मेला गन्दा या ख़राब बालो वाला नंगा शुद्र व्यक्ति देखना, ऊंचाई से गिरना, सीढिया उतरना, पुत्रवती, सटी स्त्री देखना, कुपित गुरु सन्यासी या वैष्णव दिखना, अंगार भस्म या खून की वर्षा होना, वानर, कौआ, कुत्ता, सूअर, गधा, भैंस, बेल, गिद्ध घड़ियाल, सियार देखना, अपने शारीर में तेल लगा देखना, किसी का विवाह होते देखना, सूर्य या चन्द्र ग्रहण होते देखना, उल्कापात, भूकंप, धूमकेतु, आंधी – तूफान, पर्वत, सूर्य चन्द्र मंडल या तारे गिरते देखना, हाथ से सीसे का गिरकर टूटना, गले का हार या माला टूटना, चुम्बन करते देखना, हड्डियों का ढेर, ताड़ का फल, बाल, नाख़ून, कोडिया, कवायत, कोयल, शमशान या चिता पर रखा मुर्दा देखना, कुम्हार का चाक, तेली का कोल्हू, आग से जला हुआ स्थान देखना, सुखा तालाब दिखना, जली मछली व लोहा देखना अशुभ माना जाता है | स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सभी दर्शय सपनों में होना अशुभ माना जाता है | इनके परिणाम बहुत बुरे होते है |





सपने में फटी हुई जेब देखना :
सपने में फटी हुई जेब देखना या चोरी होते देखना धन हानि का संकेत है |

सपने में पर्स का खोना :
सपने में पर्स का खोना भी निकट भविष्य में आने वाली आर्थिक परेशानी का संकेत देता है |

सपने में चोर या डाकू देखना :
सपने में चोर या डाकू को देखें तो सतर्क हो जाएं | इस सपने का मतलब है कि आपको कोई बड़ी आर्थिक हानि होने वाली है |

सपने में खाली दुकान देखना :
सपने में खाली दुकान देखना भी पैसों संबंधी परेशानियों के बारे में बताता है |

सपने में खुद को जुआ खेलते देखना :
सपने में खुद को जुआ खेलते देखना आर्थिक नुकसान की तरफ इशारा करता है |

सपने में कटे हुए पेड़ देखना :
सपने में कटे हुए पेड़ देखना भी अशुभ संकेत है | ऐसा सपना धन हानि का संकेत है |

सपने में उल्लू को देखना :
सपने में उल्लू को देखना भी अच्छा नहीं माना गया है | इसका मतलब है कि आपको कोई बड़ी हानि हो सकती है |

सपने में समुद्र किनारे चलते देखना :
सपने में समुद्र किनारे रेत पर चलते हुए अपने आप को देखना मतलब शत्रुओं के चलते कोई बड़ा नुकसान होने वाला है |

सपने में घर का फर्नीचर या खिड़की तोड़ते हुए देखना :
यदि कोई स्वप्न में स्वयं को घर का फर्नीचर या खिड़की तोड़ते हुए देखे तो शीघ्र ही उसकी स्थिति भिखारी जैसी हो सकती है |

सपने में पक्षियों को रोते हुए देखना :
यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में चिडिय़ा को रोते हुए देखता है तो शीघ्र ही वह सड़क पर आ सकता है यानी उसका धन, वैभव व ऐश्वर्य आदि सभी कुछ नष्ट हो सकता है |

सपने में पाताल देखना :
स्वप्न में स्वयं को पाताल में देखना भयंकर मुसीबतों और कठिनाइयों का सूचक है |

सपने में कोई दुर्घटना देखना :
स्वप्न में दुर्घटना देखने का अर्थ है कि आप निजी कठिनाइयों से घिर जाएंगे |

सपने में व्यभिचार करते देखना :
स्वप्न में व्यभिचार दिखना आने वाली मुसीबतों का लक्षण है |