हिन्दी पंचांग कैलेंडर
नारियल से स्वास्थ्य लाभ

यह जटायुक्त फल होता है| इसका छिलका बहुत सख्त होता है| इसको तोड़ने के बाद अंदर से गिरी निकलती है, इसमें पानी भी होता है| स्वाद में यह मीठा होता है| इसमें विटामिन-ए न्यूनाधिक मात्रा में होता है|
1. पेट के कीड़े
नारियल का पानी पीकर, ऊपर से कच्चा नारियल खाने से पेट के कीड़ों का शमन हो जाता है और शौच करते समय वो मलद्वार से मल के साथ बाहर निकल जाते हैं|
2. आंखों के रोग
नारियल (गोला) की पच्चीस ग्राम सुखी गिरी और शक्कर साठ ग्राम प्रतिदिन एक सप्ताह खाने से लाभ होता है| यह हरेक प्रकार के आंखों के रोगों के लिए लाभकारी है| यदि आँखें दुःख रही हों, तो नमक नहीं खाना चाहिए; बल्कि घी, बूरा (या शक्कर), काली मिर्च से रोटी खानी चाहिए|
3. डी-हाइड्रेशन
उल्टी, दस्त, तेज बुखार आदि किसी भी कारण से डी-हाइड्रेशन (जलाभाव) हो जाए, तो कच्चे नारियल के पानी से स्वादानुसार नींबू निचोड़कर घूंट-घूंट भर बार-बार पीने से डी-हाइड्रेशन में लाभ होता है| यदि संदेह होते ही यह प्रक्रिया की जाए, तो डी-हाइड्रेशन होता ही नहीं है|
4. खूनी बवासीर
नारियल की जटा जलाकर, पीसकर, बूरा मिलाकर दस-दस ग्राम की फंकी दिन में दो बार, कुछ समय तक लेने रहने से खूनी बवासीर दूर हो जाती है|
5. काली खांसी
नारियल का शुद्ध तेल (बिना किसी सुगंध की मिलावट वाला) चार-चार ग्राम नित्य चार बार पिलाने से लाभ होता है|
6. पथरी
नारियल का पानी बार-बार पीने से पथरी निकल जाती है, चाहे वो किसी भी रूप में निकले|
7. बालों का गिरना
नारियल का तेल सिर में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है और वो पहले से भी अधिक लंबे और घने हो जाते हैं|
8. मूत्रांग
नारियल मूत्र साफ़ करता है|
9. शीघ्रपतन
नारियल कामोत्तेजेक है और वीर्य को गाढ़ा करता है, तथा शीघ्रपतन को दूर करता है| यह स्त्रियों के मासिक-धर्म को खोलता है|
10. गर्भावस्था
नारियल (गोला) और मिश्री 25-25 ग्राम खाने से प्रसव में दर्द नहीं होता| संतान हृष्ट-पुष्ट होती है| कच्चा नारियल विशेष लाभप्रद है|
एक नारियल का पानी गर्भावस्था में नित्य पीते रहने से संतान सुंदर और निरोग पैदा होती है|