हिन्दी पंचांग कैलेंडर
दांतों के दर्द से राहत हेतु घरेलू उपाय - 2

दांतों के दर्द में तुरंत आराम पहुँचाएंगे ये उपाय -


आलू -
दांतों में दर्द के साथ सूजन हो तो आलू छीलकर उसकी स्लाइस उस भाग पर 15 मिनट तक रखें, तुरंत राहत मिलेगी।
टी बैग -
गर्म पानी में टी बैग्स रखें और उससे दर्द वाले भाग की सेंकाई करें, दांतों के दर्द में आराम होगा।
बर्फ -
दांतों के दर्द वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक बर्फ से सेंकाई करें। दिन में कई बार दांतों को बर्फ से सेंकने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।
ब्रांडी -
रुई को ब्रांडी में डुबोएं और दांतों में दर्द वाले स्थान पर लगाएं। इससे भी दांत का दर्द दूर होता है।
सरसो का तेल -
तीन से चार बूंद सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूड़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूड़े भी मजबूत होते हैं।