गाजर के स्वास्थ्य लाभ - 2 |
शरीर के लिए गाजर के लाभ कई तरीके से देखे जा सकते हैं। नीचे हम सेहत के लिए गाजर खाने के फायदे बता रहे हैं। यहां इस बात का ध्यान रखें कि गाजर किसी भी समस्या का डॉक्टरी उपचार नहीं है, बल्कि यह समस्या से बचाव व उनके लक्षणों को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकती है।
![]() 5. पाचन शक्ति बेहतर करे - गाजर फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर की मदद से मल त्यागने में मदद मिल सकती है। वहीं, गाजर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद कर सकती है। इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह पच सकता है । इसके लिए भोजन के साथ सलाद के रूप में गाजर का सेवन किया जा सकता है। 6. रक्तचाप में गाजर के लाभ - उच्च रक्तचाप हृदय रोग का अहम कारण माना जाता है। अगर हृदय रोग से बचना है, तो रक्तचाप को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। यहां इसकी कार्यप्रणाली थोड़ी कॉम्प्लेक्स है। आसान भाषा में समझा जाए, तो गाजर का जूस नाइट्रेट (एक तरह का केमिकल कंपाउंड) का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये नाइट्रेट रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है, जिससे उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ यह पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत होता है और पोटेशियम को भी उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए प्रभावी बताया गया है। 7. गाजर के एंटी एजिंग गुण - एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि यूवी किरणें 80 प्रतिशत तक चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने का कारण बन सकती है। इन लक्षणों में रूखी त्वचा, झुर्रियां, महीन रेखाएं, पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं शामिल है। यह जानकर हैरानी होगी कि गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटिन एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स और यूवी किरणों से बचा कर त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद कर सकता है। 8. हड्डियों के लिए गाजर के लाभ - हड्डियों का स्वास्थ पूरी तरह से व्यक्ति की जीवनशैली पर निर्भर करता है। जापान में किए गए एक शोध में यह बात सामने आई कि जिन महिलाओं ने अपनी डाइट में पीली और हरी सब्जियां जैसे गाजर और पालक को शामिल किया, उनकी मिनरल बोन डेंसिटी (हड्डियों में कैल्शियम और दूसरे मिनरल की मात्रा) अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक थी। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि रोजाना गाजर का सेवन हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में लाभदायक हो सकता है। |