पेट की गैस को तुरंत ठीक कर देंगे |
गलत खान-पान की वजह से ये समस्या आती है। अगर समय चलते इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। गैस का इलाज घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में। |
![]() |
दालचीनी दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। अदरक गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। नींबू और बेकिंग सोडा नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करता है। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छे से घोल लें, धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं। लहसुन लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। |