ककड़ी के स्वास्थ्य लाभ |
|
![]() |
रक्तचाप ककड़ी में पोटेशियम तत्व बहुत मिलते हैं| ककड़ी का रस उच्च एवं निम्न, दोनों ही रक्तचापों में पीना अत्यंत लाभदायक है| पाचन-क्रिया ककड़ी खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है| ककड़ी छिलके सहित खाएं और उस पर नमक भी न छिड़कें| मुत्रस्त्रवाक ककड़ी का रस लेने से मूत्र अधिक बनता है तथा मूत्र अधिक मात्रा में आता है| गर्मी से होने वाले मूत्र-कष्ट में ककड़ी काटकर उसके ऊपर शक्कर, नींबू का रस व काला नमक छिड़कर खाएं| बालों की समस्या बालों की समस्या दूर करने में ककड़ी अव्दितीय है, क्योंकि ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होते हैं, जो बालों को बढ़ाते हैं| ककड़ी के रस से बालों को धोना लाभकारी है, इससे बाल बढ़ते हैं| ककड़ी, गाजर, सलाद और पालक; सबको मिलाकर इनका रस पीने से बालों की लंबाई आशाजनक रूप-से बढ़ती है, तथा नाखूनों के बढ़ने में भी वृद्धि होती है, उनका असायमिक रूप-से गिरना या टूटना भी बंद हो जाता है| .दाग-धब्बे कील, मुंहासे तथा दाग-धब्बें सभी ककड़ी का रस मलने से दूर होते हैं| |