गाजर के स्वास्थ्य लाभ - 4 |
शरीर के लिए गाजर के लाभ कई तरीके से देखे जा सकते हैं। नीचे हम सेहत के लिए गाजर खाने के फायदे बता रहे हैं। यहां इस बात का ध्यान रखें कि गाजर किसी भी समस्या का डॉक्टरी उपचार नहीं है, बल्कि यह समस्या से बचाव व उनके लक्षणों को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकती है।
![]() 13. शरीर की अंदरूनी सफाई - क्रोमियम एक ऑर्गेनिक कंपाउंड होता है, जो प्रदूषण के जरिए शरीर में जाकर विषाक्ता का कारण बन सकता है। शरीर से इस तरह की विषाक्ता को हटाने के लिए सब्जियों की मदद ली जा सकती है। इसके लिए गाजर को भी एक प्रभावी सब्जी माना जाता है। इसमें ग्लूटेथिओन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर को प्रभावी रूप से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। 14. दमकती त्वचा के लिए गाजर - अगर कोई यह सोचता है कि त्वचा के लिए गाजर खाने से क्या होता है, तो हम बता दें कि यह न सिर्फ स्वास्थ के लिए बल्कि त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए भी लाभदायक हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को यूवी किरणों से होने वाली क्षति से बचा सकता है और उसे दमकता हुआ बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, यह त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। हालांकि, सीधे तौर पर गाजर त्वचा के लिए किस प्रकार फायदेमंद हो सकती है, इसके लिए और शोध किये जाने की आवश्यकता है। 15. सनबर्न से बचाए गाजर के गुण - अगर किसी को धूप से आने पर सनबर्न हो गया हो, तो प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा-ठंडा गाजर का जूस लगाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज की तेज किरणों से होने वाले नुकसान से बचाए रखने में मदद कर सकता ह। इसके लिए गाजर के जूस को बर्फ की ट्रे में डाल कर उसके आइसक्यूब बना लें और फिर उसे प्रभावित जगह पर उपयोग करें। 16. बालों के लिए उपयोगी - गाजर में ऐसे कई खनिज मौजूद होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में लिए जरूरी होते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन-सी शामिल हैं। ये सभी बालों को सेहतमंद बनाए रखते हैं और उन्हें बढ़ने में मदद कर सकते हैं । बाल बढ़ाने के उपाय के रूप में रोज सलाद के रूप में गाजर या एक कप गाजर का जूस पिया जा सकता है। |