सरसों के तेल से हटाएं दांतो के पीले दाग |
इस समस्या से निजात पाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद भी मानता है कि पीले दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों का तेल उपयोग में लाना चाहिए। |
![]() |
सरसों के तेल संग मिलाएं हल्दी: आधे चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच सरसों का तेल अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट का उपयोग करें और धीरे-धीरे अंगुली की मदद से दांतों पर रगड़ें। इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। यह पेस्ट आपके दांतों पर चमत्कारिक रूप से काम करता है। सरसों का तेल और नमक का मिश्रण: आधा चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद पेस्ट बनाकर दांतों को ब्रश करें। इससे भी आपके दांतों का पीलापन गायब हो जाएगा। |