धनिया के फायदे |
प्रत्येक घर में धनिया को मसाले के एक अंग के रूप में प्रयोग किया जाता है| इसकी तासीर ठंडी होती है| लेकिन इसमें इतने गुण हैं कि यह शरीर के अंग-प्रत्यंग को शक्ति प्रदान करता है| |
![]() |
हरा धनिया चटनी के रूप में काम आता है| यह पित्त जनित दाह को शान्त करता है| इसके सेवन से तृषा, ज्वर, कब्ज, बवासीर, मन्दाग्नि आदि रोग नष्ट होते हैं| आइए, धनिया की चिकित्सीय उपयोगिता के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करें – 1. पेट का दर्द धनिया का चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में गुलाबजल और मिश्री के साथ लेने से पेट दर्द में तत्काल शान्ति मिलती है| 2. कब्ज हरा धनिया में टमाटर, कालीमिर्च, जीरा तथा काला नमक मिलाकर चटनी खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है| 3. लू लगना धनिया, भुना जीरा तथा काला नमक – तीनों की चटनी बनाकर एक गिलास पानी में घोलकर पी जाएं| लू पास आने से डरेगी| 4. सामान्य ज्वर सूखा धनिया तथा सोंठ – दोनों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| 6 ग्राम चूर्ण सुबह और 6 ग्राम शाम को सेवन करें| ऊपर से गाय का दूध पी लें| सामान्य ज्वर तत्काल उतर जाएगा| 5. पेशाब में जलन सूखा धनिया 10 ग्राम और आंवला 15 ग्राम – दोनों को महीन पीस लें| फिर एक चम्मच चूर्ण को बेल के शरबत के साथ सेवन करें| कुछ ही दिनों में पेशाब की जलन खत्म हो जाएगी| |