शारीरिक कमजोरी दूर करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय -
- वीर्य (sperm) बढ़ाने के लिए, नया खून शरीर में बढ़ाने के लिए, शरीर को स्फूर्ति दायक बनाने के लिए और कमजोरी मिटाने के लिए नियमित रूप से आठ से दस खजूर रोज़ खाने चाहिए। और खजूर के ऊपर आधा गिलास या एक कप दूध पीना चाहिये।
- शारीरीक कमजोरी दूर करने के लिए पीपल के पत्तों का मुरब्बा लाभदायक होता है। अच्छी क्वालिटी के अखरोट की गिरि खाने पर भी शरीर को शक्ति मिलती है।
- शरीर में विटामिन और खनिज तत्वों की कमी दूर करने के लिए बागी सलाद के पत्तों का सलाद खाने के साथ खाना चाहिए। प्रति दिन एक गिलास दूध के साथ अलसी के बीज साबुत निगलने से भी शरीर की कमजोरी दूर होती है। यह प्रयोग दिन में दो बार भी किया जा सकता है, पर शुरुआत एक बार से करें।
- गाजर का हलवा शक्तिवर्धक होता है। गाजर का रस पीते रहने से शरीर में fat बढ़ता है। दुबले और कमज़ोर व्यक्ति को हर रोज़ गाजर का सेवन करना चाहिए।
- हरी मेथी का रोज़ाना सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। खास कर एक स्त्री जिसे गर्भपात हुआ हों, उसे शरीर में खून की कमी और कमजोरी की समस्या आम होती है, ऐसे समय हरी मेथी का नित्य सेवन शरीर को शक्ति प्रदान करता है और शरीर में खून भी बढ़ाता है।
- प्रति दिन सुबह में मीठे आम खा कर (रस चूस कर) उसके ऊपर सौठ वाला दूध पीने से शरीर मज़बूत होता है। दूध को सौठ और छुहारे डाल कर गरम कर के पीना उत्तम होगा। दूध में आम का रस मिश्रित कर के पीने से वीर्य बढ़ता है, शारीरीक कमजोरी दूर होती है।
- रोज़ाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में चरबी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वज़न बढ़ाने और ताकत पाने के लिए यह आसान उपाय ज़रूर करना चाहिए।
|