नारियल के फायदे |
|
![]() |
नारियल खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है और दिमाग को तेज़ करने में मदद मिलती है इसके साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलती है। नारियल खाने से शरीर में फाइबर की कमी को खत्म किया जा सकता है।इससे कब्ज़ की समस्या भी दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। जिन लोगों की नाक से खून आने यानी कि नकसीर का ख़तरा होता है उन्हे नारियल और मिश्री खाने से फायदा मिल सकता है। उल्टी आने पर नारियल का एक टुकड़ा खा लें याद रखें कि इसे देर तक चबाकर खाना है इससे आपको बहुत जल्दी उल्टी में आराम मिलेगा। नारियल के साथ बादाम, अखरोट, और मिश्री खाने से दिमाग तेज़ होता है इसलिए छोटे बच्चों के लिए नारियल खाना बहुत लाभकारी रहता है क्योंकि इससे उनका दिमाग पढ़ाई के प्रति एकाग्र होता है। जिन लोगों को अधिक वजन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्हे नारियल खाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद वसा के कारण बार-बार भूख नहीं लगती है। |