रोज पिएं सिर्फ "1 चम्मच प्याज का रस" और बचें "लू" के गर्म थपेड़ों से... |
गर्मी आ चुकी है। सुबह आठ बजे से जो सूरज मामा निकलते हैं वे शाम को छह बजे के बाद ही घर जाते हैं... इस कारण अप्रैल के शरुआती दिनों से ही दिल्ली में 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है और कहीं-कहीं जैसे झारखंड, साउथ आदि जगहों में ये तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
|
![]() |
दिखने लगा है "लू" का कहर ऐसे में जब आप बढ़ते हुए तापमान को रोक नहीं सकते तो कुछ घरेलू नुस्खे ही अपना लें जिससे की आप लू के थपेड़ों से बच जाएं। इस घरेलू नुस्खे में प्याज का रस काफी कारगर है। "लू" से बचाए "प्याज का जूस" कोई गांव का आदमी जब बोलता है कि धूप में निकलने से पहले प्याज रख लो जेब में ... तो हमलोग उसका मजाक उड़ा देते हैं। जबकि इसमें थोड़ी बहुत सच्चाई तो होती है। दरअसल प्याज रखने का मतलब होता है कि गर्मी में प्याज खाकर ही घर से निकलें जिससे की लू ना लगे। दरअसल प्याज में फॉस्फोरिक एसिड होता है जो खून को साफ करता है और ठंडा रखता है। रोज सुबह पिएं एक कप "प्याज का जूस" गर्मी के मौसम में लू या सन स्ट्रोक से बचाने के लिए रोज सुबह एक कप प्याज का जूस पीना ही काफी है। नाश्ते में चाय के बजाय प्याज का जूस पिएं और दिन भर लू से बचे रहें। इसे आप सलाद और खाने में भी शामिल कर सकते हैं। इस तरह से "लू" से बचाता है "प्याज का जूस" प्याज में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड शरीर को शीतलता प्रदान करता है और कई सारी बीमारियों से दूर रखता है। प्याज में क्वेरसेटीन नामक रासायनिक तत्व पाया होता है जो एन्टी-हिस्टामीन जैसा काम करता है। प्याज में हीट रैशेज होते हैं जो गर्मियों के दौरान हमारे शरीर पर प्रतिकूल असर डाल लू से हमारे शरीर को बचाता है। न्यूट्रीहेल्थ की फाउंडर डॉ. शिखा शर्मा इस बारे में बताते हुए कहती हैं कि, "प्याज की तासीर ठंडी होती है इस कारण ये लू लगने से बचाती है। इसके फायदों का उल्लेख युनानी और आयुर्वेद, दोनों पद्धति में मिलते हैं। दिन में एक बार प्याज के जूस का सेवन करना काफी है। ये पूरे दिन आपको लू लगने से बचाएगा।" हैं अन्य फायदे भी ठीक करे जोड़ों का दर्द - उम्र बढ़ने पर कमजोर होती हड्डियों के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द से बचने के लिए प्याज के जूस में सरसों का तेल मिलाकर जोड़ों की मालिश करें। एक महीने तक मालिश करने से दर्द गायब हो जाएगा। पथरी से निजात दिलाए - प्याज का जूस पीने से गुर्दे की पथरी की समस्या से भी निजात मिलती है। हर रोज सुबह खाली पेट ये रस पीने से पथरी निकल जाती है। |