टमाटर के स्वास्थ्य लाभ |
टमाटर को जिस रूप में भी प्रयोग किया जाए, स्वादिष्ट ही लगता है| यह कच्चा रहने पर हरा और पका होने पर लाल सुर्ख हो जाता है| इसके उपयोग से पाचन-क्रिया प्रदीप्त हो जाती है| रक्त का निर्माण करने में तथा जिगर को मजबूत बनाने में यह हितकर है| शरीर के अनेक रोगों में इसका उपयोग किया जाता है|
|
![]() |
टमाटर खाने के बाद पानी न पिएं| टमाटर में तेजाबी अंश होता है, जो पेट साफ रखता है| टमाटर खाकर पानी पीने से यह तेजाबी अंश नष्ट हो जाता है| तेज खांसी का कच्चा टमाटर लेना हानिकारक है| पथरी के रोगी को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए| टमाटर के साथ शक्कर का प्रयोग लाभकारी है| संधिवात ग्रस्त, मांसपेशियों में दर्द, कहीं सूजन हो तो टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए| 1. सूखा रोग टमाटर का सेवन बच्चों के सूखा रोग में लाभदायक है| बच्चे को कच्चे लाल टमाटर का रस चार बार नित्य एक माह पिलाने से बच्चा हृष्ट-पुष्ट हो जाता है| इसके अतिरिक्त शरीर की स्थूलता, पेट के रोग, अतिसार, पीलिया, प्रदर आदि रोगों में टमाटर लाभदायक है| 2. दांत टमाटर खाने से दांत मजबूत होते हैं| 3. शिशु शक्तिवर्धक शिशु की माताएं खाएं और शिशु को टमाटर का रस नित्य पिलाएं| इससे शिशुओं का शारीरिक विकास अच्छा होता है, पाचन-शक्ति अच्छी रहती है तथा दांत सरलता से आते हैं| 4. मधुमेह इसके लिये टमाटर बहुत लाभदायक है| टमाटर की खटाई शरीर में शर्करा की मात्रा घटाती है| मूत्र में शक्कर जाना धीरे-धीरे कम हो जाता है| प्रमेह में भी यह उपयोगी है| 5. रतौंधी अल्पदृष्टि में टमाटर लाभदायक है| 6. गठिया गठिया वात के रोगी के लिए टमाटर उपयोगी है| 7. अपेंडिस उण्डुपुच्छशोथ में 100 ग्राम लाल टमाटर पर सैंधा नमक और अदरक डालकर भोजन से पहले खाने से लाभ होता है| 8. कृमि भूखे पेट लाल टमाटर, कालीमिर्च, नमक मिलाकर खाने से कृमि मर जाते हैं| 9. छाले जिसे बार-बार छाले होते रहते हैं, उसे टमाटर अधिक खाना चाहिए| छालों के लिए टमाटर औषधि का काम करता है| टमाटर का रस पानी में मिलाकर कुल्ले करने से छाले मिट जाते हैं| 10. ज्वर ज्वर में रक्त में हानिकारक पदार्थ बढ़ जाते हैं| टमाटर का सूप इन पदार्थों को निकाल देता है| इससे रोगी को आराम मिलता है| यह सामान्य ज्वर में ही देना चाहिए| 11. चर्म रोग टमाटर खट्टा होता है| टमाटर की खटाई रक्त साफ करती है| रक्तशोधन के लिए टमाटर अकेले ही सेवन करना चाहिए अर्थात् किसी अन्य वस्तु के साथ नहीं लेना चाहिए| नींबू में भी इसी प्रकार के गुण हैं| रक्त दोष से जब त्वचा पर लाल चकते उठे हों, स्कर्वी रोग की संभावना हो, रक्तविकार, दाद, बेरी-बेरी हो तो टमाटर का रस दिन में 3-4 बार पीने से लाभ होता है| यह रक्त साफ करता है| कुछ सप्ताह नित्य टमाटर का रस पीने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं| 12. त्वचा कच्चा टमाटर खाने से त्वचा की खुश्की दूर होती है| यह गर्मी दूर करता है इसलिए इसे गर्मी में भी खाएं| जिन सब्जियों की प्रकृति गर्म होती है, उनमें टमाटर डालकर खाने से उनकी प्रकृति बदल जाती है| 13. गर्मी का बुखार टमाटर गर्मी दूर करता है| ज्वर में टमाटर सेवन करने से ताप कम होता है| 14. खुजली टमाटर का रस एक चम्मच, नारियल का तेल दो चम्मच मिलाकर मालिश करें, फिर गर्म पानी से स्नान करें| खुजली मिट जाएगी| 15. कब्ज नित्य 50 ग्राम कच्चा टमाटर खाने से कब्ज दूर होता है| 16. पाचन यह बड़ी आंत को ताकत देता है, आंखों के घाव दूर करता है एवं पाचन-शक्ति ठीक करता है| टमाटर का निरन्तर सेवन करने से कब्ज नहीं होता तथा दस्त साफ आता है, आफारा दूर होता है, आमाशय साफ रहता है| आमाशय के विष को बाहर निकाल कर शरीर को निरोग रखता है| योरोप तथा अमेरिका में दूध पीने वाले बच्चे को टमाटर का रस पिलाया जाता है| 17. मोटापा मोटापा कम करने में अर्थात् जिनका भार अधिक है व अन्नाहार पर नियंत्रण करते हैं| व्यायामों और योगासनों पर ध्यान देते हैं; टमाटर उनके लिये हितकरी है क्योंकि यह शरीर से विजातीय द्रव्य, पदार्थ और आंतों में रुका, अटका खाना शरीर से बाहर निकालने में पूरी मदद करता है| नित्य कच्चा टमाटर नींबू, नमक, प्याज के साथ खाने से बढ़ा हुआ भार धीरे-धीरे कम होने लगेगा| 18. पीलिया टमाटर के रस का एक गिलास नित्य पीने से पीलिया ठीक हो जाता है| 19. जीभ का मैलापन 100 ग्राम लाल टमाटर पर सैंधा नमक डालकर खाने से जीभ का मैलापन दूर होता है| 20. दुर्बलता टमाटर का सूप भूख बढ़ाता है, रक्ताल्पता को दूर करता है| थकावट, कमजोरी दूर करता है और चेहरे पर रौनक लाता है| 21. शक्तिवर्धक प्रात:काल नाश्ते में एक गिलास टमाटर के रस में थोड़ा शहद मिलाकर पीया जाए तो चेहरा टमाटर की तरह लाल निकल आएगा| टमाटर यकृत, फेफड़ों को शक्ति देता है, स्मरण शक्ति बढ़ाता है| रक्तचाप को घटाता है| यह दस्त साफ लाता है, मोटापा रोकता है, चर्म रोगों से बचाता है| |