आंखों में विविध रोग का घरेलु उपचार |
आंखों में विविध रोगों को दूर करने के लिए निम्नांकित नुस्खे बहुत लाभकारी सिद्ध हुए हैं| |
![]() |
1. त्रिफला त्रिफला के काढ़े से आंखों को धोना चाहिए| इससे सभी प्रकार के नेत्र रोग दूर हो जाते हैं| 2. केसर और शहद केसर को शहद में घोटकर आंखों में सलाई से लगाएं| 3. सेंधा नमक, लोध और घी सेंधा नमक 5 ग्राम तथा लोध 10 ग्राम – दोनों को आग में जला लें| अब उसे महीन पीसकर शहद या देशी घी में मिलाएं| यह लेप पलकों पर लगाने से हर प्रकार का नेत्र रोग चला जाता है| 4. दूध दुद्धी का दूध आंखों में लगाने से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है| 5. अर्क मुण्डी का अर्क प्रतिदिन लगभग 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से चश्मा छूट जाता है| 6. सिरस, मींग और खिरनी सिरस के बीजों की मींग और खिरनी के बीज-दोनों को बराबर की मात्रा में लेकर महीन चूर्ण बना लें| फिर इस चूर्ण को सलाई से अंजन की तरह नित्य आंखों में लगाएं| 7. गाजर गाजर का छिलका खूब महीन पीस लें| फिर इसे आंखों में लगाएं| 8. दूध माता के दूध में रसौत घिसकर लगाने से आंखों के सभी रोग दूर होते हैं| 9. कपूर और शहद कपूर को शहद में मिलाकर पलकों पर लेप करने से नेत्रों की सभी बीमारियां जाती रहती हैं| 10. पुनर्नवा सफेद पुनर्नवा की जड़ को अच्छी तरह धोकर घी में घिस लें| फिर उसे आंखों में लगाएं| 11. प्याज और शहद प्याज के रस में शहद मिलाकर बूंद-बूंद दोनों आंखों में डालें| आंखों में विविध रोग में क्या खाएं क्यां नहीं सभी प्रकार के आंखों के रोगों में हल्के, पौष्टिक तथा सुपाच्य पदार्थ खाना चाहिए| परन्तु क्रोध, शोक, मैथुन, पत्तों का साग, तरबूज, मछली, शराब, चटपटे, खट्टे तथा जलन पैदा करने वाले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए| इसके साथ-साथ धूप या अधिक ठंड वाले स्थानों में नहीं घूमना चाहिए| रात को देर तक जागना या पढ़ना भी ठीक नहीं है| |