घुटने का दर्द, जोड़ों के दर्द का सबसे आम रूप है, जो दुनिया भर में बहुत से लोगों में पाया जाता है। यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों और वयस्कों द्वारा महसूस की जाती है महिलाओं में पुरुषों से अधिक घुटनों में दर्द की परेशानी होती है। घुटने का दर्द नरम ऊतक की चोटों से उत्पन्न हो सकता है जैसे लिगामेंट
मोच और मांसपेशियों में खिंचाव, हड्डी की समस्या जैसे घुटने का गठिया, ऑसगूड श्लाटर्स और बायोमेकेनिकल डिसफंक्शन जैसे पेटेलोफेमोरल सिंड्रोम। यह आपके साइटिका से भी बढ़कर आ सकता है!
साधारण घुटने के दर्द को आसानी से कुछ घरेलू उपाय से ठीक किया जा सकता है। पर कुछ गंभीर प्रकार के घुटने के दर्द के लिए आपको चिकित्सा की आवश्यकता होगी। आपके घुटने के दर्द या चोट के कारण का सटीक निदान करना महत्वपूर्ण है ताकि उचित उपचार को कारण पर निर्देशित किया जा सके।
- रोज सुबह नियमित खाली पेट 1 चम्मच मेथी पाउडर में 1 ग्राम कलौंजी मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं। इस मिश्रण को चाहें तो दोपहर और रात के भोजन के बाद भी आधा-आधा चम्मच ले सकते है। इससे जॉइंट्स मजबूत होने में मदद मिलेगी।
- किसी मुलायम कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं और निचोड़ें, अब इस कपड़े से घुटनों की सिकाई करें। ऐसा करने से भी घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।
- खाने में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे दालचीनी, जीरा, अदरक और हल्दी आदि का अधिक इस्तेमाल करें। इनके सेवन से घुटनों की सूजन और दर्द कम होने में मदद होती है।
- मेथी दाना, सौंठ और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को तवे पर अच्छे से भूनें फिर पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का नियमित सुबह-शाम भोजन के बाद गर्म पानी के साथ सेवन करें।
- हो सके तो सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली दही के साथ खाएं। इससे भी घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।
- नीम और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गर्म करें, फिर इस तेल से सुबह-शाम जोड़ों पर मालिश करें। इससे भी घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।
- ऐसा माना जाता है कि गेहूं के दाने जितना चूना दही या दूध में मिलाकर दिन में एक बार खाएं। ऐसा नियमित 90 दिनों तक करने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।
|