जीरे के स्वास्थ्य लाभ |
जीरे के बिना मसालों का कोई महत्त्व नहीं है| जीरे की खुशबू और स्वाद दोनों मनभावन हैं| इस दृष्टि से जीरा पाचक, शीतल, मधुर, वात-पित्त नाशक, गरमी को शान्त करने वाला, दाह को मिटाने वाला तथा पुत्रदायक है| |
![]() |
यह बहुत-सी दवाओं में मिलाया जाता है| ठंडाई में, खिचड़ी में, चूर्ण में तथा अचार में जीरा भून-पीसकर डाला जाता है| पीसने पर इसकी खुशबू चारों तरफ फैल जाती है| 1. मुंह की दुर्गंध भुने हुए जीरे को पीसकर पानी में घोलकर कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है| यदि अपान वायु निकलने पर दुर्गंध आती हो तो भुने हुए जीरे और काला नमक का चूर्ण सेवन करना चाहिए| 2. बुखार एक चम्मच जीरा, चार-पांच तुलसी के पत्ते, एक गांठ अदरक तथा दो लौंग – सबका एक कप पानी में काढ़ा बनाकर सुबह-शाम दो-तीन दिनों तक सेवन करने से बुखार उतर जाता है| 3. बवासीर एक चम्मच जीरा और चौथाई चम्मच कालीमिर्च – दोनों को पीसकर थोड़े-से शहद में मिलाकर चाटें| यह चूर्ण दिन में तीन बार चार दिनों तक खाने से बवासीर बिलकुल ठीक हो जाती है| 4. दस्त पतले दस्तों में आधा चम्मच जीरा तवे पर भून-पीसकर शहद के साथ दिन में दो बार चाटें| भोजन के बाद छाछ या दही में जीरे तथा काले नमक का चूर्ण मिलाकर सेवन करें| 5. मलेरिया एक चम्मच पिसे हुए जीरे में 10 ग्राम पुराना गुड़ मिला लें| फिर इसकी गोलियां बनाएं| सुबह-शाम एक-एक गोली पानी के साथ खाएं| कुछ दिनों तक इस नुस्खे का नियमित प्रयोग करने से मलेरिया शान्त हो जाएगा| 6. खुजली तथा पित्ती दो चम्मच जीरे को पानी उबाल लें| फिर उसे छानकर सारे शरीर पर मलें| थोड़ी देर बाद सादे पानी से स्नान कर लें| खुजली और पित्ती में काफी लाभ होगा| फुंसियों में पिसा हुआ जीरा पानी में मिलाकर लगाएं| 7. फुंसियाँ फुंसियों में पिसा हुआ जीरा पानी में मिलाकर लगाएं| जरूर आराम मिलेगा | 8. पेट दर्द और गैस एक चम्मच भुने हुए जीरे का चूर्ण शहद में मिलाकर सेवन करने से पेट का दर्द और गैस जाती रहती है| 9. उल्टी नीबू के रस में एक चम्मच जीरे का चूर्ण मिलाकर पीने से उल्टियां बंद हो जाती हैं| 10. माता के दूध की वृद्धि स्तनों में दुग्ध-वृद्धि करने के लिए दो चम्मच भुना हुआ जीरा और 5 ग्राम मिश्री का चूर्ण सेवन करना चाहिए| इस चूर्ण के ऊपर आधा किलो दूध पिएं| 11. श्वेत प्रदर एक चम्मच भुने हुए जीरे का चूर्ण दूध के साथ सेवन करें| महिलाओं का श्वेत प्रदर में अवश्य लाभ होगा| 12. मसूड़े फूलना भुना हुआ जीरा और थोड़ा-सा सेंधा नमक पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर मसूड़ों पर मालिश करें| |