बदलते मौसम की हर बीमारी का इलाज है ये होममेड जूस |
बदलते मौसम में खुशनुमा मौसम होने के साथ ही बीमारियों का आगमन भी होने लगता है। आप चाहे खुद को कितना भी बचा कर रखें, बीमारियां अपनी चपेट में ले ही लेती हैं। मौसम बदलने पर संक्रमण होने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। जिन लोगेां का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, वो संक्रमण सहित अन्य बीमारियों की चपेट में जल्दी आते हैं। इसलिये बदलते मौसम में जरुरी है कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सके। कुछ खास फलों व सब्जियों के जूस के सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बदलते मौसम में कौन से जूस हैं सेहत के लिए फायदेमंद।
|
![]() |
कद्दू का नाम सुनते ही अधिकतर लोग नाक सिकोड़ लेते हैं। लेकिन आपको बता दे कि बदसूरत दिखने वाला कद्दू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। ये भले ही स्वाद में अच्छा ना हो, लेकिन ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होता है। जो हमें कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है। लौक का जूस पेट के लिए रामबाण माना जाता है। लगभग 90 प्रतिशत बीमारियां पेट से ही जन्म लेती हैं। यानि कि अगर किसी व्यक्ति का पेट सही है तो बीमारियां उसके आसपास भी नहीं फटक सकती है। इसलिए आजकल के बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आप लौकी का जूस भी पी सकते हैं। सर्दियों के फेमस और पसंदीदा सब्जियां गोभी, पालक और अजमोद की पत्तियों को पीसकर भी घर में जूस बनाया जा सकता है। इस जूस को पीने से भी सेहत को काफी लाभ होता है। बीमारियों से बचने के लिए गाजर का जूस बहुत फायदेमंद है। गाजर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। आप गाजर, सेब और नाशपाकती को मिलाकर भी जूस बना सकते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहतमंद भी होता है। टमाटर का जूस या सूप पीने से भी सेहत को कफी लाभ होता है। इसके जूस या सूप में विटामिन सी या ए प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और संक्रमण से बचाव होता है। |