हिन्दी पंचांग कैलेंडर
दूध में गुड़ मिलाकर पीने के फायदे

गुड़, स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है। इसका सेवन करने से न सिर्फ मुंह का स्वाद नहीं बदलना ब्लकि इससे कई बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। हम में से कई लोगों ने अपने घर में बुजुर्गों को देखा होगा कि वे दोपहर या रात का खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा मुंह में डाल कर पानी पीते थे।


गुड़ रक्‍त को अच्‍छी प्रकार से शुद्ध करता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें।
पेट ठीक रखे- पाचन क्रिया से जुड़ी सभी समस्‍याओं को गुड़ खा कर दूर किया जा सकता है।
जोड़ों का दर्द दूर करे- गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा।
खूबसूरती बढ़ाए- इसे खाने से त्‍वचा मुलायम और स्‍वस्‍थ बनती है। बाल भी अच्‍छे हो जाते हैं। साथ ही मुंहासे और एक्‍ने भी ठीक हो जाते हैं।
पीरियड्स के दर्द से आराम- पीरियड्स में दर्द होता है तो महिलाओं को इसका सेवन जरुर करना चाहिये। पीरियड शुरु होने के 1 हफ्ते पहले 1 चम्‍मच गुड़ का सेवन रोजाना करें।
प्रेगनेंसी में एनीमिया नहीं होता- प्रेगनेंट महिलाओं को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है, जिससे उन्‍हें एनीमिया ना हो। एनीमिया होने पर महिलाएं जल्‍दी थक जाती हैं और उन्‍हें कमजोरी आने लगती है।