हिन्दी पंचांग कैलेंडर
शारीरिक कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय - 4

शारीरिक कमजोरी दूर करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय -


  1. काजू के दूध का लेप पैरों की कमजोरी दूर करने के लिए उत्तम उपाय है। काजू के दूध का लेप पैरों पर दिन में दो से तीन बार लगाना चाहिए।
  2. वारहीकन्द का सेवन सर्करा और जीरा के साथ करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।
  3. वायविडंग के साथ अनंतमूल के घोल का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। यह प्रयोग दिन में दो बार करना चाहिए। एक बार में बीस से पच्चीस ग्राम तैयार किया हुआ मिश्रण ग्रहण करना चाहिए।
  4. यौन शक्ति बढाने और शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए मखाने की खीर का सेवन प्रति दिन करना लाभदायी होता है।
  5. घी या शहद के साथ गुग्गुल का सेवन करने से शरीर शक्तिवान बनता है। पाँच से दस ग्राम ऊटकटारा की जड़ का रस प्रति दिन दो बार शहद के साथ लेने से शरीर की कमजोरी खत्म हो जाती है। और शरीर ऊर्जावान बनता है।
  6. मुनक्का शक्तिवर्धक होता है। दिन में दो बार मुनकके का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। विटामिन ई से भरपूर पोदीना शरीर को सुस्त और कमज़ोर होने से रोकता है।और पोदीना शरीर की नसों को ताकत देता है।
  7. शहद के साथ लाल चीता दिन में दो बार लेने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इस प्रयोग से शरीर ऊर्जावान और फुरतीला बनता है। (लाल चीता की मात्रा दो ग्राम रखें)।