अपने नियमित आहार में कढ़ी पत्ते को शामिल करने के लिए इसका कई तरीके से उपयोग किया जा सकता है।
1. खाने में उपयोग -
- भोजन पकाते वक्त करी पत्ता का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसे सब्जी, दाल, सांभर चावल और तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद बढाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
- इसकी चटनी बनाकर भी आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं।
- इसे फ्राई करके फूड गार्निशिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कुछ विशेष परिस्थियों जैसे किसी खास बीमारी से बचाव के लिए इसके जूस का सेवन भी किया जा सकता है, लेकिन इसका जूस उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
नोट– एक बार के आहार में कढ़ी पत्तियों की करीब 8 से 10 पत्तियों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
2. बालों के लिए उपयोग -
- बालों के स्वास्थ्य के लिए आप इसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नारियल के तेल के साथ गरम करके भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कढ़ी पत्ते को पानी में उबालकर, उससे बाल धोने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
3. त्वचा के लिए उपयोग -
- इसका पेस्ट त्वचा की निखार बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
- इसे पानी के साथ उबालें और उस पानी को नहाने के लिए इस्तेमाल में लाएं, ऐसा करने से त्वचा संबंधी विकारों (फंगल इन्फेक्शन) से छुटकारा पाया जा सकता है।
कढ़ी पत्ते के नुकसान -
कढ़ी पत्ते के वैसे तो कोई नुकसान नहीं देखे गए हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में या अधिक मात्रा में इसका उपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- कुछ लोगों में इसके एलर्जिक इफेक्ट भी देखे जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में इसके उपयोग को बंद कर देना चाहिए।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इस स्थिति में इसके प्रयोग के कुछ दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं। साथ ही इसके अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।
- वहीं, कुछ मामलों में इसके तेल का उपयोग बालों की जड़ों को कमजोर करने और उनके झड़ने का कारण भी बन सकता है।
|