हिन्दी पंचांग कैलेंडर
करेले के जूस के फायदे

इसकी सब्जी के बजाय इसके जूस का इस्तेमाल करना बेहतर होगा जो आपको कई तरह से फयादा दिलाएगा|


शरीर में खून की खराबी की वजह से कई सारे दोष उत्पन्न हो जाते हैं| यह दोष खुजली, दाद, खाद, एक्ने, पिम्पल्स और भी कई तरह से इंसान के शरीर में नजर आते हैं| करेले के जूस के इस्तेमाल से खून में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ किडनी के द्वारा शरीर के बहार चले जाते हैं|
करेले में एंटी-ओक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है| इसके साथ इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं| इससे त्वचा में निखार आता है और चेहरे में झुररियाँ ठीक होती हैं|
करेले में एक तत्व पाया जाता है, जिसका नाम p-insulin है| यह तत्व शरीर में इन्सुलिन लेवल को बनाए रखता है और इन्सुलिन की कार्य क्षमता में सुधार लाता है| इसुलिन लेवल में बढ़ोतरी रक्त में शर्करा को कम करने में मददगार होता है और इससे डायबिटीज से निजात पाया जा सकता है|
एक शोध में यह बात सामने आई है कि करेला कैंसर विरोधी तत्व से भरपूर होता है| इसमें मौजूद एंटी-oxidents गुण कैंसर के खतरे को कम करते हैं| इससे कैंसर के पनपने का खतरा काफी कम हो जाता है| इससे महिलाओं में होने वाले कैंसर प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है|