दस्त के घरेलु उपचार |
दस्त आंतों का रोग है| जब शरीर का सम्पूर्ण जल दूषित हो जाता है तो दस्त आने लगता है| इसमें बच्चे को पतला-पतला मल उतरता है| पेट में मरोड़, ऐंठन तथा भारीपन हो जाता है| |
![]() |
1. जायफल और गाय का घी यदि बच्चे को जुकाम तथा खांसी के कारण दस्त हों तो थोड़े- से जायफल को गाय के घी में मिलाकर चटाएं| 2. जामुन और मट्ठा जामुन की गुठली की मींग मट्ठे में पीसकर बच्चे को सुबह-शाम दें| 3. जायफल और पानी जायफल को पानी में घिसकर बच्चे के पेट पर लगाएं| इसके अलावा दिन में दो बार जायफल चटाएं भी| 4. तुलसी, अदरक, जामुन और शहद तुलसी, अदरक तथा जामुन का रस एक चम्मच की मात्रा में शहद में मिलाकर बच्चे को दिन में दो बार चटाएं| 5. आम और पानी आम की गुठली पानी में घिसकर नाभि पर लगाएं| 6. जीरा और पानी जीरा कच्चा-पक्का भूनकर चौथाई चम्मच की मात्रा में गरम पानी से दें| 7. पानी और सौंफ पानी में 50 ग्राम सौंफ उबाल लें| फिर इस पानी को छानकर बार-बार बच्चे को पिलाएं| 8. हींग, पानी और कपूर एक रत्ती हींग में दो माशे कपूर मिलाकर बच्चे को पानी के साथ दें| 9. छाछ एक रत्ती जावित्री को छाछ के साथ देने से पतले दस्त रुक जाते हैं| |