हिन्दी पंचांग कैलेंडर
सर्दी-खांसी और जुकाम से
आराम हेतु घरेलू उपाय - 4

सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे -


अनार का रस -
अनार के जूस में थोडा अदरक और पिपली का पाउडर डालने से खांसी को आराम मिलता है।
काली मिर्च -
अगर खांसी के साथ बलगम भी है तो आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा।
गर्म पदार्थों का सेवन -
सूप, चाय, गर्म पानी का सेवन करें। ठंडा पानी, मसालेदार खाना आदि से परहेज करें।
गाजर का जूस -
सुनने में अटपटा लग सकता है लेकिन खांसी-जुकाम में गाजर का जूस काफी फायदेमंद होता है लेकिन बर्फ के साथ इसका सेवन न करें।